{"_id":"6822363c3d9f0fa1b90fdece","slug":"income-tax-dept-released-all-seven-forms-accounts-not-to-be-audited-have-to-file-returns-by-july-31-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITR: आयकर विभाग ने सभी सातों फॉर्म जारी किए; जिन खातों का ऑडिट नहीं होना, वे 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ITR: आयकर विभाग ने सभी सातों फॉर्म जारी किए; जिन खातों का ऑडिट नहीं होना, वे 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करें
Mon, 12 May 2025 11:26 PM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 12 May 2025 11:26 PM IST
सार
आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए सभी सातों फॉर्म जारी कर दिए हैं। आयकर विभाग ने कहा है कि जिन खातों का ऑडिट नहीं होना है उन्हें 31 जुलाई तक अपना रिटर्न दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
आयकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सभी सात आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। छोटे व मध्यम करदाताओं की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर फॉर्म 1 और 4 को 29 अप्रैल को जारी किया गया था। ट्रस्टों और धर्मार्थ संस्थानों की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर-7 को 11 मई को अधिसूचित किया गया था।
विज्ञापन
आईटीआर-1 और 4 में शेयरों की कमाई से पूंजीगत लाभ
इस बार कुछ फॉर्म में बदलाव किए गए हैं। आईटीआर-1 और 4 में शेयरों की कमाई से पूंजीगत लाभ की जानकारी देना है। अब वेतनभोगी व्यक्ति और अनुमानित कराधान योजना के तहत आने वाले वे लोग, जिनका एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख रुपये तक का दीर्घावधि पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) है, क्रमशः आईटीआर-1 और आईटीआर-4 दाखिल कर सकेंगे। पहले इनको आईटीआर-2 दाखिल करना होता था।
विज्ञापन
31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना होगा
व्यक्तिगत और जिनके खातों का ऑडिट नहीं होना है उनको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना होगा।