{"_id":"57204c714f1c1b6907a91d19","slug":"income-tax-department-will-give-interest-on-amount-deducted-as-extra-tds","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: टीडीएस रिफंड में देरी होने पर ब्याज भी देगा आयकर विभाग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
खुशखबरी: टीडीएस रिफंड में देरी होने पर ब्याज भी देगा आयकर विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
टीडीएस रिफंड में देरी पर मिलेगा ब्याज
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग काटे गए अतिरिक्त टीडीएस के रिफंड में देरी होने पर ब्याज का भुगतान करेगा और भविष्य में इस मामले को लेकर टीडीएस काटने वाले के साथ कोई मुकदमेबाजी भी नहीं करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) ने इस संबंध में ताजा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टीडीएस प्रमुख रूप से नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को दिए जाने वाले वेतन पर काटा जाता है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने यह दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट के 2014 में जारी किए गए एक आदेश के आधार पर जारी किए हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि आयकर विभाग टीडीएस कैटेगरी के तहत किए गए रिफंड पर ब्याज का भुगतान करने के लिए बाध्य है।
विज्ञापन