फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax department searches 39 locations to check tax evasion by BSE brokers and traders

आयकर विभाग ने खंगाले शेयर ब्रोकरों-ट्रेडर्स के 39 ठिकाने

Sat, 07 Dec 2019 10:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Dec 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department searches 39 locations to check tax evasion by BSE brokers and traders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

आयकर विभाग ने 3500 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी को जांचने के लिए शेयर ब्रोकरों और ट्रेडर्स के 39 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीडीटी ने शनिवार को बताया कि यह छापेमारी देश के कई शहरों में बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से जुड़े ब्रोकरों और ट्रेडर्स के यहां की गई।

विज्ञापन


आयकर विभाग के नीति निर्धारण का काम करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि यह छापेमारी अभियान 3 दिसंबर को मुंबई, कोलकाता, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद और गाजियाबाद के 39 ठिकानों पर चलाया गया। इन ठिकानों से करीब 1.20 करोड़ रुपये की बेनामी रकम भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, कार्रवाई के दायरे में उन ब्रोकरों और ट्रेडर्स को रखा गया था, जो बीएसई पर इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में उल्टे-सीधे स्टॉक ऑप्शंस की रिवर्सल ट्रेड के जरिये लाभ/हानि की सुविधा देने में शामिल हैं। इसके अलावा दीर्घावधि कैपिटल गेन में टैक्स छूट का लाभ उठाने के लिए भी गड़बड़ी किए जाने की बात सामने आई है। इसके जरिये करीब 2000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी किए जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लगा रहे थे चूना

सीबीडीटी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि शेयर ब्रोकर और ट्रेडर्स इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में लिक्विट स्टॉक ऑप्शंस के जरिये खरीदारी करते हैं। इसके बाद बहुत ही छोटे समयांतराल में रिवर्सल ट्रेड का इस्तेमाल कर अपने खातों में कृत्रिम लाभ/हानि दिखा देते हैं। इस तरीके से कंपनियों को मनचाहा लाभ/हानि दिखाने का मौका मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed