फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   -ITR Filing Income Tax Return Last Date: Belated return If you have missed file return then by 31 March fill the ITR with a fine of five thousand rupees

ITR filing: रिटर्न से चूक गए हैं तो 31 मार्च तक पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ भरें आईटीआर

Mon, 03 Jan 2022 09:31 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Jan 2022 09:31 AM IST
सार

आयकर अधिनियम की धारा 139 (1) के तहत किसी आकलन वर्ष के लिए नियत समय-सीमा के भीतर रिटर्न नहीं भरने पर धारा 234ए के तहत जुर्माना देना पड़ता है।

विज्ञापन
-ITR Filing Income Tax Return Last Date: Belated return If you have missed file return then by 31 March fill the ITR with a fine of five thousand rupees
ITR Filing: (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

वित्त वर्ष 2020-21 (आकलन वर्ष 2021-22) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की नियत तारीख 31 दिसंबर, 2021 निकल चुकी है। अगर आपने अब तक आईटीआर नहीं भरा है तो देय तिथि 31 मार्च, 2022 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं। किसी वित्त वर्ष के लिए रिटर्न भरने की मूल समय-सीमा खत्म होने के बाद बिलेटेड आईटीआर भरने का मौका रहता है। हालांकि, इसके साथ जुर्माना देना पड़ता है।

विज्ञापन


आयकर अधिनियम की धारा 139 (1) के तहत किसी आकलन वर्ष के लिए नियत समय-सीमा के भीतर रिटर्न नहीं भरने पर धारा 234ए के तहत जुर्माना देना पड़ता है। इस तरह, बिलेटेड आईटीआर 31 मार्च, 2022 तक 5,000 रुपये जुर्माने के साथ भर सकते हैं। पहले जुर्माना राशि 10,000 रुपये थी। अगर करदाता की कुल आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं है तो उसे एक हजार रुपये ही जुर्माना देना होगा। आय 2.50 लाख से कम होने पर बिना जुर्माना रिटर्न भर सकते हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक नहीं भरा तो...

  • अगर आप 31 मार्च, 2022 तक भी आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो आयकर विभाग आपकी टैक्स देनदारी का न्यूनतम 50 फीसदी तक जुर्माना लगा सकता है।
  • कम लोग ही जानते हैं कि नियत तारीख तक आईटीआर नहीं भरने पर सरकार करदाता के खिलाफ मुकदमा चला सकती है। जेल में भी डाल सकती है।
  • मौजूदा आयकर कानून में न्यूनतम तीन साल की कैद और अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है।
  • आयकर विभाग मुकदमा तभी शुरू कर सकता है, जब टैक्स देनदारी 10,000 रुपये से ज्यादा हो।


जुर्माने के साथ चुकाना होगा ब्याज
रिटर्न नहीं भरने पर जुर्मान की गणना नियत तिथि के तुरंत बाद की तारीख से शुरू होती है। वित्त वर्ष, 2021-22 के लिए नियत तारीख 31 दिसंबर, 2021 थी। इसलिए आईटीआर भरने में जितनी देरी होगी, जुर्माना उतना ही अधिक लगेगा। इसके साथ ब्याज भी देना पड़ेगा। नियत तारीख या उसे पहले  रिटर्न नहीं भरने पर 234ए के तहत बकाया टैक्स पर हर माह या इसके कुछ हिस्से के लिए एक फीसदी ब्याद देना पड़ता है। टैक्स नहीं देने पर रिटर्न नहीं भरा जा सकता है।

गलती होने पर संशोधित रिटर्न भरने का मिलता है अवसर
रिटर्न में गलती होने पर संशोधित या रिवाइज्ड आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। आकलन वर्ष 2021-22 के लिए संशोधित रिटर्न भरने की अंतिम तारीख भी 31 मार्च, 2022 है। बिलेटेड रिटर्न में हुई चुक के लिए भी संशोधित रिटर्न भर सकते हैं। हालांकि, आखिरी समय पर दाखिल बिलेटेड आईटीआर के लिए संशोधित रिटर्न नहीं भर सकेंगे।

देय तिथि से चूके तो नहीं मिलेगा ब्याज
टेक्स एवं निवेश सलाहकार बलवंत जैन बताते हैं कि अगर आप देय तिथि तक भी रिर्टन दाखिल नहीं करते हैं तो ऐसे में अगर आपने अपनी टैक्स देनदारी से अधिक कर जमा किया है और रिटर्न के हकदार हैं तो आपको रिफंड पर ब्याज नहीं मिलेगा। अगर आपने टैक्स देनदारी से कम कर जमा किया है तो ब्याज का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed