{"_id":"6360c9225ff68b4fec64e5eb","slug":"in-the-month-of-october-the-gst-collection-increased-by-16-6-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"October GST Collection: अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 16.6 प्रतिशत बढ़ा, दूसरी बार 1.50 लाख करोड़ के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
October GST Collection: अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 16.6 प्रतिशत बढ़ा, दूसरी बार 1.50 लाख करोड़ के पार
Tue, 01 Nov 2022 02:25 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:25 PM IST
सार
October 2022 GST Collection: वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। इसके अनुसार केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
जीएसटी कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर महीने में वस्तु और सेवा कर संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी संग्रह (GST Collection) है। दूसरी बार जीएसटी संग्रह का आकड़ा डेढ़ लाख करोड़ के पास पहुंचा है। बता दें कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अक्तूबर महीने में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 26,039 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। इसके अनुसार केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार उपकर के जरिए 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।
विज्ञापन