{"_id":"64487203564c0d620f0476f3","slug":"in-terms-of-gdp-personal-income-tax-increased-in-seven-years-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP: जीडीपी के लिहाज से व्यक्तिगत आयकर सात साल में 0.83% बढ़ा, करदाता आधार में भी वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GDP: जीडीपी के लिहाज से व्यक्तिगत आयकर सात साल में 0.83% बढ़ा, करदाता आधार में भी वृद्धि
Wed, 26 Apr 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:06 AM IST
सार
वित्त मंत्रालय ने बताया कि सात साल में व्यक्तिगत आयकर संग्रह भी 4.31 लाख करोड़ बढ़ा है। 2014-14 में यह संग्रह 2.65 लाख करोड़ था, जो 2021-22 में बढ़कर 6.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में व्यक्तिगत आयकर सात साल में 0.83 फीसदी बढ़कर 2021-22 में 2.94 फीसदी पहुंच गया। 2014-15 में यह 2.11 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
यह बताता है कि मौजूदा सरकार के प्रयासों से देश में करदाताओं का आधार बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ समीक्षा बैठक में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर आधार बढ़ाने को लेकर उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बताया कि सात साल में व्यक्तिगत आयकर संग्रह भी 4.31 लाख करोड़ बढ़ा है। 2014-14 में यह संग्रह 2.65 लाख करोड़ था, जो 2021-22 में बढ़कर 6.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, लाभांश व ब्याज, प्रतिभूति, म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय लेनदेन के ब्योरे (एसएफटी) से नए आंकड़े लेने और जीएसटीएन से मिलने वाली सूचना में 1,118 फीसदी का इजाफा हुआ है।