{"_id":"66bab1471c86ba484d0d48b3","slug":"in-case-of-emergency-fd-can-be-withdrew-the-entire-from-nbfc-within-3-months-rbi-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NBFC: आपात स्थिति में एनबीएफसी से 3 महीने के अंदर निकाल सकते हैं पूरा FD, RBI ने कहा- नहीं मिलेगा कोई ब्याज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NBFC: आपात स्थिति में एनबीएफसी से 3 महीने के अंदर निकाल सकते हैं पूरा FD, RBI ने कहा- नहीं मिलेगा कोई ब्याज
Tue, 13 Aug 2024 06:35 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:35 AM IST
सार
एनबीएफसी में एफडी करवाने वाले निवेशकर अब आपात स्थिति में तीन महीने के अंदर पूरा पैसा निकाल सकेंगे। आरबीआई ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। हालांकि आरबीआई ने यह भी कहा है कि समय पूर्व निकासी पर कोई ब्याज नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
fixed deposit new fd
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनबीएफसी में पैसा जमा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। अगर जमाकर्ता किसी आपात स्थिति में रकम की निकासी चाहता है तो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां यानी एनबीएफसी फंड स्वीकार करने के पहले तीन महीनों के भीतर जमा राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करेंगी। आरबीआई ने कहा, इस तरह की समयपूर्व निकासी के लिए ग्राहक को कोई ब्याज नहीं मिलेगा। यह नियम एक जनवरी, 2025 से लागू होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने सोमवार को कहा, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) द्वारा निर्धारित गंभीर बीमारी की परिभाषा यह तय करेगी कि ग्राहक की मांग इस श्रेणी के तहत योग्य है या नहीं। आपात स्थितियों के खर्चों में चिकित्सा या प्राकृतिक आपदाओं या सरकार द्वारा अधिसूचित आपदा जैसे खर्च शामिल होंगे।
यदि कोई आपात स्थिति नहीं है फिर भी तीन महीने के भीतर पैसा निकाला जाता है तो एनबीएफसी बिना किसी ब्याज के जमा राशि का 50 प्रतिशत तक भुगतान कर सकती हैं। हालांकि, जमा की मूल राशि का 50 प्रतिशत से अधिक या 5 लाख रुपये, जो भी कम हो, समय से पहले भुगतान नहीं किया जा सकता है। आरबीआई ने एनबीएफसी को जमाकर्ताओं को परिपक्वता के बारे में 14 दिन पहले सूचित करने के लिए भी कहा है। वर्तमान नियमों के अनुसार यह अवधि दो महीने की है।
विज्ञापन
'भारत 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है'
भारत 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके लिए केंद्र और राज्यों को जरूरी नीतियां लागू कर वृद्धि दर को 8 फीसदी तक ले जाना होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन ने सोमवार को कहा, यह लक्ष्य दुस्साहसी लग सकता है, लेकिन चक्रवृद्धि की शक्ति के जरिये इसे हासिल करना संभव है। सुब्रमण्यन ने अपनी पुस्तक ‘इंडिया ऐट 100’ के अनावरण पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, देश का निजी कर्ज एवं जीडीपी अनुपात 2020 में 58 फीसदी था। यह उन्नत अर्थव्यवस्थाओं से करीब छह दशक पीछे है और ये देश अब 200 फीसदी पर हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री जन-धन जैसी योजनाओं के जरिये वित्तीय समावेशन के मामले में अभूतपूर्व काम किया जा रहा है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन