फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If you want to overcome the debt trap then these special solutions can very useful for you

काम की खबर: कर्ज के जाल में फंस चुके हैं, तो उबरने के लिए ये खास उपाय आपके लिए होंगे फायदेमंद

Mon, 07 Feb 2022 11:47 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

Special Ways To Get Out Of Debt: कई बार आपात स्थिति या किसी दूसरी वजह से हम वित्तीय संकट में फंस जाते हैं। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के बिल, कार, होम लोन की मासिक किस्त अदा करना मुश्किल हो जाता है।  धीरे-धीरे हम कर्ज के जाल में फंसते चले जाते हैं। ऐसे में कुछ खास उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं और आप इस मुसीबत से निजात पा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
If you want to overcome the debt trap then these special solutions can very useful for you
Debt

विस्तार

कर्ज ये नाम जितना छोटा होता है इसका दायरा उतना ही बड़ा होता है। कर्ज के जाल में फंसने के बाद इससे निकलना मुश्किल होता है। कई बार आपात स्थिति या किसी दूसरी वजह से हम वित्तीय संकट में फंस जाते हैं। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के बिल, कार, होम लोन की मासिक किस्त अदा करना मुश्किल हो जाता है।  धीरे-धीरे हम कर्ज के जाल में फंसते चले जाते हैं। अगर आप ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो कर्ज के जाल से बाहर निलकने के लिए कुछ टिप्स का ध्यान रखें।  

विज्ञापन


बचत और प्रॉपर्टी की मदद लें
कर्ज के जाल में फंसने के बुरे समय में आपके पास नया कर्ज लेकर पुराने लोन के जाल से बाहर आने का रास्ता भी नहीं होता, क्योंकि आपकी सिबिल रिपोर्ट तब तक खराब हो चुकी होती है। ऐसे में संपत्ति हमेशा वित्तीय संकट से निपटने में मदद करती है। आप अपनी बचत का इस्तेमाल भी कर्ज चुकाने के लिए कर सकते हैं। वहीं, प्रॉपर्टी को बंधक रखकर या फिर बेचकर बड़े लोन चुका सकते हैं। अगर आपके पास शेयर हैं, तो इक्विटी की मदद से कर्ज संकट से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन


कर्ज की अवधि को बढ़ाएं
दूसरा उपाय यह है कि आप बैंक कर्मचारियों के साथ चर्चा करके उन्हें अपनी मौजूदा आर्थिक हालात के बारे में बताएं और कर्ज चुकाने के लिए उनसे अतिरिक्त समय की मांग करें। इस तरह आप ईएमआई का दबाव कम कर पाएंगे। इसके साथ ही अधिक समय मिलने से आप कमाई के लिए और विकल्प की खोज सकेंगे। जो कि आपको कर्ज के भंवरजाल से बाहर निकालने के लिए फायदेमंद साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्ड लोन के जरिए पाएं छुटकारा 
तीसरे उपाय के तौर पर कर्ज के जाल में फंसने की स्थिति में आप गोल्ड लोन के विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सोने के आभूषणों व सिक्कों के बदले कर्ज ले सकते हैं। यह आपकी संपत्ति के इस्तेमाल का सबसे बेहतर और तेज विकल्प है। इस तरह के कर्ज पर करीब 08 से 15 फीसदी सालाना का ब्याज देना होता है। इसलिए अगर आपके ऊपर ऊंची ब्याज दर वाला कोई लोन है तो इससे मिलने वाली राशि से पहले उसे चुका सकते हैं।


ऊंचे ब्याज पर लोन भुगतान पहले करें 
अगर आप कर्ज के जाल में बुरी तरह से फंस गए हैं तो अपने लोन व बिलों के भुगतान की रणनीति बेहद समझदारी से बनाएं। अपने सभी बकाया कर्जों की एक सूची बनाएं। फिर यह तय करें कि आप सबसे पहले कौन सा कर्ज खत्म करना चाहते हैं। सभी लोन को इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर बांटें। आपकी रणनीति यह होनी चाहिए कि सबसे महंगे कर्ज का भुगतान सबसे पहले हो। जैसे क्रेडिट कार्ड के भुगतान। क्योंकि इन पर आमतौर पर सालाना 40 फीसदी तक ब्याज देना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed