फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   if there will be no air operation till 30th june india may face thousands of dollar loss says CAPA

कोरोनावायरस: अगर 30 जून तक बंद रही सभी उड़ाने तो देश को होगा इतने करोड़ का नुकसान

Sat, 28 Mar 2020 12:51 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 28 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
if there will be no air operation till 30th june india may face thousands of dollar loss says CAPA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोनावायरस पहले से और भी खतरनाक होते जा रहा है। यह वायरस देशों की अर्थव्यवस्था से लेकर लोगों की जिंदगियों तक पर कहर बन कर गिरा है। ऐसे में भारत में इसके खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। इसका असर देश के विमानन क्षेत्र पर भी देखने को मिल रहा है। CAPA इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर देश में जून के आखिर तक सभी तरह की उड़ानें बंद रहती हैं, तो इससे भारतीय विमानन क्षेत्र को अप्रैल-जून तिमाही में 3.3 से लेकर 3.6 अरब डॉलर तक नुकसान हो सकता है। विमानन क्षेत्र की परामर्श कंपनी सीएपीए इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए विमानन उद्योग को तालमेल करने की जरूरत है।

विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक देश में वाणिज्यिक उड़ानों के ऑपरेशन्स को रद्द कर दिया है। सीएपीए इंडिया की तरफ से कहा गया है बंदी से विमानन कंपनियों को 1.75 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। वहीं हवाई अड्डों और दूसरी सुविधाओं को 1.50 अरब से 1.75 अरब डॉलर तक नुकसान होने का अंदेशा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रांउड हैंडलिंग परिचालन बंद रहने के कारण 8-9 करोड़ डॉलर के नुकसान की संभावना है। 
विज्ञापन


CAPA इंडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विमानन उद्योग को कुल 3.3 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये की वर्तमान दर पर यह नुकसान करीब 25,000 करोड़ से 27,000 करोड़ रुपये का होगा। दरअसल सीएपीए इंडिया की तरफ से यह अनुमान तब के लिए लगाया गया है कि अगर 30 जून तक देश में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed