फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   if not got benefit of gst cut than you can lodge complaint against companies

खुशखबरः जीएसटी कटौती का नहीं मिला लाभ तो फोन कर कीजिए कंपनियों के खिलाफ शिकायत

Mon, 27 Aug 2018 05:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
if not got benefit of gst cut than you can lodge complaint against companies

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती का लाभ ग्राहकों को न देने वाली कंपनियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए उपभोक्ताओं को उत्साहित करने को लेकर नेशनल एंटी-प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी (एनएए) ने एक हेल्पलाइन शुरू किया है। हेल्पलाइन नंबर 011-21400643 उपभोक्ताओं को शिकायत दाखिल करने में मदद करेगा, जानकारी प्रदान करेगा तथा जीएसटी कानून के तहत प्रॉफिटियरिंग से संबंधित सवालों के जवाब देगा।

विज्ञापन


एनएए की वेबसाइट पर नवीनतम पोस्ट के मुताबिक, उपभोक्ता सभी कार्य दिवस पर सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर 1.30 बजे से शाम छह बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

पोस्ट के मुताबिक, प्रॉफिटियरिंग के खिलाफ शिकायतों के पंजीकरण से संबंधित तमाम सवालों के जवाब देने के लिए एनएए ने एक हेल्पलाइन शुरू किया है। एक जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद जीएसटी परिषद कई वस्तुओं की जीएसटी दरों में कई बार कटौती कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए 28 फीसदी के उच्चतम स्लैब को भी पुनर्गठित किया गया है। अब तक पर्याप्त संख्या में जीएसटी प्रॉफिटियरिंग से संबंधित शिकायतें नहीं आने के मद्देनजर, एनएए ने शिकायत दाखिल करने को लेकर उपभोक्ताओं को उत्साहित करने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला किया। उपभोक्ता एनएए वेबसाइट पर प्रॉफिटियरिंग शिकायत दाखिल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed