{"_id":"66304bf38e676612f60bd663","slug":"if-da-increased-50-education-allowance-children-central-employees-will-increase-by-25-personnel-ministry-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Government Employees: डीए 50% बढ़ा तो केंद्रीय कर्मियों के बच्चों का शिक्षा भत्ता 25% बढ़ेगा, सरकार का आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Government Employees: डीए 50% बढ़ा तो केंद्रीय कर्मियों के बच्चों का शिक्षा भत्ता 25% बढ़ेगा, सरकार का आदेश
Tue, 30 Apr 2024 07:10 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:10 AM IST
सार
वर्ष 2018 के एक दिशानिर्देश का हवाला देते हुए कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि आदेश में प्रावधान है कि जब भी संशोधित वेतन में महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा तो बच्चों के शिक्षा भत्ते और छात्रावास सब्सिडी की सीमा स्वाभाविक रूप से 25 प्रतिशत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र ने अपने कर्मचारियों के लिए बच्चों की शिक्षा के भत्ते और छात्रावास सब्सिडी की सीमा में संशोधन किया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि ये संशोधन एक जनवरी, 2024 से लागू होंगे।
विज्ञापन
एक जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद यह कदम उठाया गया है। वर्ष 2018 के एक दिशानिर्देश का हवाला देते हुए कार्मिक मंत्रालय ने कहा, आदेश में प्रावधान है कि जब भी संशोधित वेतन में महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा तो बच्चों के शिक्षा भत्ते और छात्रावास सब्सिडी की सीमा स्वाभाविक रूप से 25 प्रतिशत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने के मद्देनजर बच्चों का शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय के नवीनतम आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की ओर से किए गए वास्तविक खर्चों के बावजूद बच्चों के शिक्षा भत्ते की राशि 2,812.5 रुपये प्रति माह होगी और छात्रावास सब्सिडी 8,437.5 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए बच्चों के शिक्षा भत्ता सामान्य दरों से दोगुनी यानी 5,625 रुपये प्रति माह (निर्धारित) होगा।