फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IATA Director General Walsh said Indian aviation market can overtake China, but tax system is complex

IATA: चीन से आगे निकल सकता है भारतीय विमानन बाजार, पर कर प्रणाली जटिल; महानिदेशक वॉल्श ने ये बातें भी कहीं

Wed, 04 Jun 2025 04:20 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 04 Jun 2025 04:20 AM IST
सार

विमान सुरक्षा को लेकर वाल्श ने कहा कि पिछले छह साल में हादसों की आधी से भी कम जांचों की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। हादसों की रिपोर्ट से जानकारी का अभाव सुरक्षा के अवसरों की हानि है।

विज्ञापन
IATA Director General Walsh said Indian aviation market can overtake China, but tax system is complex
आईएटीए के डीजी विलियम वाल्श। - फोटो : Linkedin/Willie Walsh

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा, भारत उन नागरिक विमानन बाजारों में से एक है, जहां विकास के अविश्वसनीय अवसर हैं। इसकी वृद्धि दर चीन से आगे निकलने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में कर प्रणाली बहुत जटिल है। यह कई वर्षों से हमारे उद्योग की विशेषता रही है। इसलिए, यह कोई नया मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


वॉल्श ने कहा, भारत को अपनी क्षमता का पूर्ण दोहन करने और इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए कराधान के मुद्दे पर ध्यान देना होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि कराधान समाप्त करना होगा। लेकिन, इस बारे में स्पष्ट समझ होनी चाहिए कि कराधान नियम किस प्रकार लागू होते हैं। विमानन कंपनियों को कभी-कभी मौजूदा नियम की एक नई व्याख्या मिलती है, जो पहले से पूरी तरह अलग होती है।
विज्ञापन


आईएटीए के महानिदेशक ने कहा, ऐसी स्थिति में करों के लिए दावा किया जाता है, जिसका भुगतान नहीं किया गया है। यह कई वर्षों तक मुकदमेबाजी और चर्चाओं का कारण बनता है, जो आखिरकार हल हो जाता है। कई मामलों में यह विमानन कंपनी के पक्ष में जाता है। उन्होंने आगे कहा, विमानन कंपनियां किफायती कीमत पर कुशल हवाईअड्डा संचालन चाहती हैं। हम चाहते हैं कि हवाईअड्डों के मामले में दीर्घकालिक निवेश करें, जो उद्योग के लिए सस्ता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में संभावनाएं तलाश रही विमान बनाने वाली कंपनी एंबरेयर, इंडिगो और एयर इंडिया से कर रही बात

हादसों की रिपोर्ट न आने पर जताई निराशा
इससे पहले, विमान सुरक्षा को लेकर वाल्श ने कहा कि पिछले छह साल में हादसों की आधी से भी कम जांचों की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। हादसों की रिपोर्ट से जानकारी का अभाव सुरक्षा के अवसरों की हानि है। पिछले वर्ष 40.6 मिलियन उड़ानों में से सात घातक दुर्घटनाएं हुईं तथा 4.8 अरब यात्रियों में 244 लोगों की मृत्यु हुई। वाल्श ने कहा कि पिछले 12 महीनों में संघर्ष क्षेत्रों में दो नागरिक विमान गिराए गए। सैन्य अभियानों में नागरिक विमानों वाले कई हवाई अड्डों पर बमबारी की गई। संघर्ष क्षेत्रों के निकट नेविगेशन प्रणालियों में हस्तक्षेप की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें: कनेक्टिविटी में वृद्धि से मजबूत हो रहा भारतीय विमानन बाजार; देश की जीडीपी में इतना है योगदान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed