फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T dept raids Mankind Pharma premises over tax evasion allegations, company says extending full cooperation

I-T Raid: मैनकाइंड फार्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, कंपनी बोली- हम सहयोग कर रहे

Thu, 11 May 2023 08:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 May 2023 08:09 PM IST
सार

I-T Raid: बीएसई फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया है कि वह आयकर अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने बताया है कि आयकर विभाग कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के कुछ ठिकानों और प्लांट्स में छापेमारी कर रही है। कंपनी ने बतया है कि आयकर विभाग के अधिकारियों और सब्सिडियरीज की ओर से सहयोग किया जा रहा है और उनकी ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया जा रहा है।

विज्ञापन
I-T dept raids Mankind Pharma premises over tax evasion allegations, company says extending full cooperation
आयकर विभाग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में मैनकाइंड फार्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारियों के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्थित कंपनी के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों की जांच चल रही है। गुरुवार की सुबह शुरू हुई छापेमारी के बाद बरामद दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मैनकाइंड फार्मा के खिलाफ आयकर विभाग की यह कार्रवाई कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने के महज दो दिन बाद की गई है।

विज्ञापन

बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने बताया- हम आयकर विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे

बीएसई फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया है कि वह आयकर विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने बताया है कि आयकर विभाग कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के कुछ ठिकानों और प्लांट्स में छापेमारी कर रही है। कंपनी ने बतया है कि आयकर विभाग के अधिकारियों और सब्सिडियरीज की ओर से सहयोग किया जा रहा है और उनकी ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया जा रहा है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि आयकर विभाग की कार्रवाई से कंपनी के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैनकाइंड फार्मा इसी साल अपना आईपीओ लेकर आई थी। कंपनी के 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले महीने 15.32 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी की स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed