फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T Department Withdraws ₹8,500 Crore Transfer Pricing Case Against Vodafone Group

Vodafone: एजीआर मामले में राहत भरे निर्देश के बाद वोडाफोन को अब एक और अच्छी खबर, आयकर विभाग वापस लेगा ये केस

Tue, 04 Nov 2025 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Nov 2025 01:25 PM IST
सार

Vodafone: सरकार के बकाया एजीआर मामले पर कोर्ट से राहत मिलने के बाद भारत में वोडाफोन समूह को एक और बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग ने ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी के कॉल सेंटर व्यवसाय की बिक्री से जुड़ी लंबे समय से पेंडिंग 8,500   करोड़  के ट्रांसफर प्राइसिंग मामले को वापस ले लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
I-T Department Withdraws ₹8,500 Crore Transfer Pricing Case Against Vodafone Group
आयकर विभाग - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार के बकाया एजीआर मामले पर कोर्ट से राहत मिलने के बाद भारत में वोडाफोन समूह को एक और बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग ने ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी के कॉल सेंटर व्यवसाय की बिक्री से जुड़ी लंबे समय से पेंडिंग 8,500   करोड़ रुपये के ट्रांसफर प्राइसिंग मामले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग का यह मामला वित्त वर्ष 2008 में आंतरिक पुनर्गठन और वोडाफोन इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी के सौदों से जुड़ा है। इस लेनदेन के तहत वोडाफोन इंडिया के अहमदाबाद स्थित कॉल सेंटर व्यवसाय को हचिसन व्हाम्पोआ प्रॉपर्टीज इंडिया को बेची गई थी
विज्ञापन


विभाग की ओर से वोडाफोन के खिलाफ यह मामला वापस लेने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नकदी संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को उसके संपूर्ण समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) देनदारियों, जिसमें ब्याज और जुर्माना भी शामिल है पर एक विशेष पैकेज बनाने की अनुमति दी थी। एजीआर की कुल बकाया राशि 83,400 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed