फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hundreds of Chinese companies deboarded from GeM platform no product on platform from neighboring countries

GeM: जेम पोर्टल से तीन साल में हटाई गईं चीन की सैकड़ों कंपनियां, मंच पर पड़ोसी देशों के कोई उत्पाद नहीं

Thu, 28 Sep 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Sep 2023 06:10 AM IST
सार

जेम सीईओ ने कहा कि कंपनियों पर कार्रवाई को लेकर हम हिस्सेदारी पैटर्न पर गौर करते हैं और यह देखते हैं कि क्या कोई जमीनी सीमा साझा करने वाला देश है। फिर उसे मंच से हटा दिया जाता है या अयोग्य घोषित किया जाता है।

विज्ञापन
Hundreds of Chinese companies deboarded from GeM platform no product on platform from neighboring countries
Gem portal - फोटो : social media

विस्तार

सरकारी खरीद मंच जेम पोर्टल से पिछले तीन साल में चीन से जुड़ी सैकड़ों कंपनियों को हटाया गया है। ये कंपनियां चीन के नागरिकों के स्वामित्व वाली हैं या चीनी इकाई की इनमें उल्लेखनीय हिस्सेदारी है। जेम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि उन कंपनियों के सरकारी खरीद मंच पर कोई उत्पाद नहीं है, जिनकी जमीनी सीमा भारत से मिलती है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा, हमने जेम पर से बहुत सारे फर्जी विक्रेताओं को हटा दिया है। खासकर जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के संबंध में व्यय विभाग के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। इसके तहत, कुछ देशों के उत्पादों का उपयोग जेम मंच पर नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि कंपनियों पर कार्रवाई को लेकर हम हिस्सेदारी पैटर्न पर गौर करते हैं और यह देखते हैं कि क्या कोई जमीनी सीमा साझा करने वाला देश है। फिर उसे मंच से हटा दिया जाता है या अयोग्य घोषित किया जाता है। जेम सीईओ ने कहा कि यह एक बड़ी संख्या है, जिसे हमने मंच से हटा दिया है। इस कदम से जो श्रेणियां गंभीर रूप से प्रभावित हुईं हैं, उनमें लैपटॉप, डेस्कटॉप, चिकित्सा उपकरण आदि शामिल हैं। ये वे कंपनियां थीं, जिसका संबंध किसी भी तरह से चीन से था।
विज्ञापन


जेम तीन अक्तूबर से टीसीएस के हवाले
जेम को नया रंग-रूप देने के लिए 3 अक्तूबर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को रणनीतिक भागीदार के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा कंपनी इंटेलेक्ट डिजाइन अरीना की अनुबंध अवधि खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों को बाहर करने में नियमों का पूरी तरह पालन
जेम सीईओ ने कहा कि सरकारी खरीद मंच से चीनी कंपनियों को हटाने से पहले प्रत्यक्ष शेयरधारित के अलावा विक्रेताओं की किसी भी प्रकार की अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी की भी जांच की गई थी। ऐसा करने में नियमों का पूरी तरह पालन किया गया था। उन्होंने कहा, चीनी कंपनियों को जेम पोर्टल से बाहर करने के ये आदेश किसी भी तरह से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की किसी भी प्रतिबद्धता का उल्लंघन नहीं करते हैं क्योंकि निवेश एवं सरकारी खरीद अब भी वैश्विक व्यापार निकाय के किसी प्रकार के समझौते का हिस्सा नहीं हैं।


चीन से विवाद के बाद व्यय विभाग ने बदले थे नियम
चीन से सीमा पर गतिरोध के बाद व्यय विभाग ने जुलाई, 2020 में सामान्य वित्तीय नियमों में बदलाव किए थे। इसमें भारत से सीमा साझा करने वाले देशों के बोलीदाताओं को किसी भी सरकारी खरीद में भाग लेने से मना किया गया था। पाबंदी तब तक थी, जब तक वे सक्षम प्राधिकरण के पास पंजीकरण नहीं कराते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed