फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   human quality index, india notches up by one step, reaches at 129 position

मानव विकास सूचकांकः भारत एक पायदान ऊपर, 129वें स्थान पर पहुंचा

Mon, 09 Dec 2019 07:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 09 Dec 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
human quality index, india notches up by one step, reaches at 129 position

मानव विकास सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन से भारत एक पायदान ऊपर 130 से 129 पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2005-06 से 2015-16 के दौरान 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


यूएनडीपी की भारत स्थित प्रतिनिधि शोको नोडा ने बताया, 189 देशों की सूची में पाकिस्तान तीन पायदान की छलांग लगाते हुए 150 से 147वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं बांग्लादेश दो पायदान ऊपर पहुंच कर 134वें स्थान पर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत पिछले साल इस सूची में 130वें पायदान पर था। उसका मानव विकास सूचकांक मूल्य 0.647 है, जबकि दक्षिण एशिया का 0.642 है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन दशकों में तेजी से विकास के कारण गरीबी में कमी आई है। इसके साथ ही जीवन प्रत्याशा में वृद्धि, शिक्षा और आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सेवा तक आम जनता की पहुंच के कारण रैंकिंग में यह सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2018 के दौरान दक्षिण एशिया में 46 फीसदी विकास हुआ। उसके बाद पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 43 फीसदी विकास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव विकास सूचकांक में शीर्ष 10 देश

रैंक देश
1 नॉर्वे
2 स्विट्जरलैंड
3 ऑस्ट्रेलिया
4 आयरलैंड
5 जर्मनी
6 आइसलैंड
7 हॉन्गकॉन्ग
8 स्वीडन
9  सिंगापुर
10 नीदरलैंड

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed