फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   housing prices 7 percent up and Home sales up 13 percent in top 8 cities in 2021 report

Housing Price: आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी, कीमतों में आया सात फीसदी तक का उछाल

Thu, 17 Feb 2022 06:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Feb 2022 06:01 PM IST
सार

Housing Prices Increased In Top-8 Cities:  ,एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आठ प्रमुख शहरों में पिछले साल घरों की कीमतों में तीन से लेकर सात फीसदी तक बढ़ गई हैं। इसके साथ ही मकानों की बिक्री के बारे में बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, बिक्री में 13 फीसदी का उछाल आया है।  
 

विज्ञापन
housing prices 7 percent up and Home sales up 13 percent in top 8 cities in 2021 report
Housing project

विस्तार

सीमेंट और इस्पात जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आठ प्रमुख शहरों में पिछले साल घरों की कीमतों में तीन से लेकर सात फीसदी तक बढ़ गई हैं। इसके साथ ही मकानों की बिक्री के बारे में बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, बिक्री में 13 फीसदी का उछाल आया है।   

विज्ञापन


सरकार के समर्थन उपायों का असर
संपत्ति ब्रोकरेज फर्म की एक रिपोर्ट में कहा गया कि मकानों की बिक्री 2021 में 13 फीसदी बढ़कर 2,05,936 इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल 1,82,639 इकाई थी। इसमें कहा गया कि 2020 की तुलना में 2021 में नई आपूर्ति में तेज वृद्धि देखी गई और यह आंकड़ा 1.22 लाख इकाइयों से बढ़कर 2.14 लाख ईकाई पर पहुंच गया, जो 75 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। इस तेजी के चलते रियल एस्टेट क्षेत्र की सेहत में सुधार होता दिख रहा है। 
विज्ञापन


अहमदाबाद-हैदराबाद सबसे आगे
रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद सरकार के समर्थन उपायों समेत अन्य ऐसे कारक रहे जिनके चलते यह बढ़ोतरी देखने को मिली।  प्रमुख-8 शहरों की बात करें तो अहमदाबाद और हैदराबाद में घरों की कीमत में सबसे ज्यादा 7 फीसदी तक का उछाल आया है। इसके बाद बेंगलुरु में 6 फीसदी, पुणे में 3 फीसदी और मुंबई में 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और चेन्नई में घरों की कीमत 5 फीसदी तक बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में आएगी और तेजी
सीआईआई-एनरॉक कंज्यूमर सर्वे में 56 फीसदी उत्तरदाताओं ने निर्माण, कच्चे माल में मुद्रास्फीति के रुझान और डेवलपर्स के लिए समग्र परिचालन लागत के कारण 2022 में आवास की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद जताई है। जुलाई और दिसंबर 2021 के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 5,210 लोगों की राय को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed