{"_id":"688b0b2b112fe119f807c09f","slug":"hindustan-unilever-ltd-net-profit-increased-by-rs-2768-crore-q1-results-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 49% घटा, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ 5.97% बढ़कर ₹2768 करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 49% घटा, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ 5.97% बढ़कर ₹2768 करोड़
Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
सार
Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच गुरुवार को अदाणी एंटरप्राइजेज ने जून तिमाही के मुनाफे में 49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। वहीं एचयूएल ने बताया कि जून तिमाही में उसके समेकित लाभ में 5.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़कर 2,768 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
विस्तार
अदाणी एंटरप्राइजेज ने जून तिमाही के मुनाफे में 49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंपनी को अप्रैल-जून में 734 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वहीं एक साल पहले कंपनी ने 1,458 करोड़ रुपये कमाए थे। हल्की गर्मी और उम्मीद से पहले मानसून के कारण कोयला आधारित बिजली की मांग में गिरावट से कंपनी के मुख्य कोयला व्यापार विभाग पर असर पड़ा।
विज्ञापन
कोयले की कमजोर मांग के कारण हवाईअड्डा और खनन इकाइयों की वृद्धि प्रभावित हुई। तिमाही के दौरान इसका कारोबार 17 प्रतिशत घटकर 1.28 करोड़ टन रह गया।
ये भी पढ़ें: Market Closing Bell: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 296 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का
विज्ञापन
एचयूएल का मुनाफा 5.97 प्रतिशत बढ़ा
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का समेकित शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 5.97 प्रतिशत बढ़कर 2,768 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल 2,612 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। जून तिमाही में उत्पादों की बिक्री से राजस्व 5.15 प्रतिशत बढ़कर 16,296 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले साल यह 15,497 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन