फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 296 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Thu, 31 Jul 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 31 Jul 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: अमेरिकी टैरिफ के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.28 अंक गिरकर 81,185.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 86.70 अंक गिरकर 24,768.35 अंक पर आ गया।
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले का असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.28 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 81,185.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 786.71 अंक या 0.96 प्रतिशत गिरकर 80,695.15 पर बंद हुआ।  वहीं, एनएसई निफ्टी 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 24,768.35 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US tarrif: अमेरिकी टैरिफ से भारतीय रत्न-आभूषण उद्योग पर संकट, एक लाख श्रमिकों की नौकरी को खतरा
विज्ञापन


अमेरिका की दबाव बनाने वाली रणनीति
टैरिफ की इस घोषणा को भारत पर अमेरिका की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसने हाल के दिनों में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ अनुकूल व्यापार समझौते किए हैं। यह जुर्माना ऐसे समय लगाया गया है जब भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीदारी की है। भारत रूसी आयात के लिए जुर्माना झेलने वाला पहला देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। वहीं एफएमसीजी प्रमुख हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 3.48 प्रतिशत की छलांग लगाई, क्योंकि फर्म ने वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 5.97 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,768 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा इटरनल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और पावर ग्रिड भी लाभ में रहे।


यूरोपीय बाजारों में रहा मिलाजुला रुख
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। मध्य सत्र के कारोबार में यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 72.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत गिरकर 72.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 850.04 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.91 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 81,481.86 पर बंद हुआ था।निफ्टी 33.95 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,855.05 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed