{"_id":"698f675e12e771e28e019291","slug":"hindustan-copper-limited-jharkhand-govt-notice-surda-mine-mining-penalty-psu-stock-news-mmdr-act-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन का आरोप: केंद्र की कंपनी को झारखंड ने थमाया ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस, कहां फंसी हिंदुस्तान कॉपर?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अवैध खनन का आरोप: केंद्र की कंपनी को झारखंड ने थमाया ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस, कहां फंसी हिंदुस्तान कॉपर?
Fri, 13 Feb 2026 11:33 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:33 PM IST
सार
झारखंड सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर को बिना मंजूरी खनन के आरोप में 929 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। कंपनी ने अपने ऊपर लगे आरोप नकारे हैं और कानूनी कार्रवाई की बात कही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
विस्तार
सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख खनन कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक सरकारी कंपनी (केंद्र) होने के बावजूद झारखंड सरकार के खान व भूविज्ञान विभाग ने कंपनी को कथित तौर पर बिना वैध मंजूरी के उत्पादन करने के आरोप में 929 रुपये करोड़ से अधिक का भारी-भरकम डिमांड नोटिस थमा दिया है। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कंपनी ने इस नोटिस की पुष्टि की है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
हिंदुस्तान कॉपर द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, यह नोटिस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) द्वारा जारी किया गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने सुरदा खदान से बिना वैध वैधानिक मंजूरी के या स्वीकार्य सीमा से अधिक तांबे का उत्पादन किया है।
विज्ञापन
मांग की गई कुल राशि 929,40,06,242 रुपये (नौ सौ उनतीस करोड़, चालीस लाख, छह हजार, दो सौ बयालीस रुपये) है। यह नोटिस मुआवजे की वसूली के रूप में भेजा गया है। 17 साल पुराना है विवाद यह मामला हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो दशक पुराना है। 12 फरवरी को प्राप्त नोटिस के अनुसार, कथित उल्लंघन की अवधि वित्तीय वर्ष 2000-01 से 2016-17 के बीच की है। झारखंड सरकार ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत यह देनदारी तय की है। इस कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध 'कॉमन कॉज' फैसले का हवाला दिया गया है, जो अवैध खनन और पर्यावरण मंजूरी से संबंधित है।
विज्ञापन
कंपनी ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
हिंदुस्तान कॉपर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस डिमांड नोटिस के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएगी। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका प्रभाव अंतिम आदेश की सीमा तक ही सीमित रहेगा।
एक सरकारी कंपनी पर राज्य सरकार की ओर से इतनी बड़ी राशि का जुर्माना लगाना कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नियामक अनुपालन के लिहाज से गंभीर मामला है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर होगी कि कंपनी इस पुराने विवाद को कानूनी तौर पर कैसे सुलझाती है, क्योंकि ₹900 करोड़ से अधिक की देनदारी कंपनी की बैलेंस शीट पर दबाव डाल सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन