फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Higher interest will be applicable in small savings schemes, Govt announced

Small Savings Schemes: लघु बचत योजनाओं में मिलेगा ज्यादा ब्याज, अब तीन महीने तक रहेंगी ये दरें

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने पहली अप्रैल 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक की अवधि के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं...

विज्ञापन
Higher interest will be applicable in small savings schemes, Govt announced
Small Savings Schemes - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम यानी लघु बचत योजनाओं में जमा कराने वाले लोगों को कितना ब्याज मिलेगा, यह घोषणा कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने पहली अप्रैल 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक की अवधि के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर पहले की ही तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर जो ब्याज मिलता है, उसकी दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय द्वारा पिछले सप्ताह जारी कार्यालय ज्ञापन में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की गई है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर एक अप्रैल से 30 जून तक 4.0 फीसदी ब्याज दर रहेगी। अगर एक वर्ष के लिए राशि जमा की गई है, तो ब्याज दर 6.9 फीसदी होगी। दो वर्ष के लिए राशि जमा है, तो ब्याज दर 7.0 फीसदी रहेगी। तीन वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.1 फीसदी होगी। पांच वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.5 फीसदी होगी।

विज्ञापन

पांच साल की आवर्ती जमा राशि पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 8.2 फीसदी रखी गई है। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के लिए ब्याज दर 7.4 फीसदी होगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पीपीएफ के लिए जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम के परिपक्व होने की अवधि 115 महीने रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed