फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Heavy fall in other currencies against US dollar, less impact on indian rupee

Currency: डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं में भारी गिरावट, रुपये पर कम असर, ब्याज दरें और महंगाई बढ़ने से दबाव

Sat, 18 Feb 2023 05:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Feb 2023 05:27 AM IST
विज्ञापन
सार
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशक अब उम्मीद कर रहे हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों में दो बार और बढ़ोतरी कर सकता है। स्थिर तेल की कीमतों के साथ ही दिलचस्प बात यह है कि इस साल जनवरी में भारत का व्यापार घाटा 12 महीने के निचले स्तर पर आ गया, क्योंकि निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से गिरावट आई है।
loader
Heavy fall in other currencies against US dollar, less impact on indian rupee
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिकी डॉलर में फिर से तेजी लौट आई है। फरवरी में दुनियाभर की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले जमकर गिरी हैं। हालांकि, इस गिरावट में भारतीय रुपया तीसरे स्थान पर रहा है। इसमें 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। 20 देशों में से केवल मैक्सिको की मुद्रा ही बढ़त में रही हैं।



आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका का डॉलर इंडेक्स 1.8 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि मैक्सिको की मुद्रा 1.4 फीसदी मजबूत हुई है। तुर्किश मुद्रा 0.2 फीसदी, कनाडा की मुद्रा 0.7 फीसदी और ताइवान की मुद्रा में 0.9 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह, डॉलर के मुकाबले फिलीपीन की मुद्रा 1.1 फीसदी, इंडोनेशिया की मुद्रा 1.4 फीसदी, चीन का युआन 1.5 फीसदी, यूरो 1.6 फीसदी और सिंगापुर डॉलर 1.6 फीसदी गिरा है।


बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशक अब उम्मीद कर रहे हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों में दो बार और बढ़ोतरी कर सकता है। स्थिर तेल की कीमतों के साथ ही दिलचस्प बात यह है कि इस साल जनवरी में भारत का व्यापार घाटा 12 महीने के निचले स्तर पर आ गया, क्योंकि निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से गिरावट आई है। विदेशी संस्थागत निवेशक इस साल भी बाजार से पैसे निकाल रहे हैं।

83 तक गिर सकती है घरेलू मुद्रा
रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट समय में डॉलर की तुलना में रुपया 82-83 के बीच रह सकता है। शुक्रवार को रुपया 82.82 पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि अभी भी महंगाई के खिलाफ लड़ाई पूरी तरह जीती नहीं गई है। ऐसे में आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

आगे भी बढ़ेंगी ब्याज दरें
अमेरिका में हाल के खुदरा महंगाई के आंकड़े बताते हैं कि कीमतों में मासिक आधार पर वृद्धि हुई है। फेडरल रिजर्व के अलावा अन्य देशों के केंद्रीय बैंक भी चालू कैलेंडर साल में दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी रख सकते हैं।

डॉलर छह माह के उच्च स्तर पर पहुंचा
डॉलर शुक्रवार को बढ़कर छह माह के उच्च स्तर पर रहा। इसका इंडेक्स बढ़कर 104.24 पर पहुंच गया। यह जनवरी की शुरुआत के बाद का सर्वोच्च स्तर है।

  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों और फेडरल रिजर्व बैंक के बयानों से कारोबारियों ने डॉलर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।
  • अमेरिका में बेरोजगारी के नए दावों में कमी आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक मार्च में ब्याज दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि मार्च, मई और जून में फेडरल रिजर्व 0.75 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed