फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Life has announced the highest ever bonus, know when and how much the insured will get

HDFC Life Bonus: एचडीएफसी लाइफ ने घोषित किया अब तक का सबसे ज्यादा बोनस, जानिए बीमाधारकों को कब व कितना मिलेगा

Wed, 22 Jun 2022 11:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Jun 2022 11:37 AM IST
सार

यह बोनस निदेशक मंडल की अप्रैल में हुई बैठक में मंजूर किया गया था। 2465 करोड़ रुपये में से 1803 करोड़ रुपये इसी वित्तीय वर्ष में बीमाधारकों को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
HDFC Life has announced the highest ever bonus, know when and how much the insured will get
HDFC लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) ने अपनी बीमा योजनाओं पर अब तक का सबसे ज्यादा बोनस घोषित किया है। कंपनी ने 2465 करोड़ रुपये के बोनस का एलान किया है। कंपनी के 5.87 लाख पॉलिसीधारक इस बोनस के पात्र होंगे। 

विज्ञापन

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बोनस निदेशक मंडल की अप्रैल में हुई बैठक में मंजूर किया गया था। 2465 करोड़ रुपये में से 1803 करोड़ रुपये इसी वित्तीय वर्ष में बीमाधारकों को दिए जाएंगे। ये 1803 करोड़ रुपये परिपक्व होने वाली पॉलिसियों पर या नकद बोनस के रूप में दिए जाएंगे। शेष राशि भविष्य में परिपक्व होने वाली पॉलिसियों, मृत्यु या सरेंडर के वक्त दी जाएगी। 

विज्ञापन

एचडीएफसी लाइफ की एमडी व सीईओ विभा पदालकर ने जानकारी देते हुए खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि कंपनी साल दर साल अपने बीमा धारकों को प्रतिस्पर्धी बोनस दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे बीमाधारकों की गाढ़ी कमाई, उन्हें और उनके परिवार की वित्तीय सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं। उनकी उम्मीदों पर हम खरा उतरने का प्रयास करते हैं। हम उनका विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, भारत की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड और एबर्डन (मॉरीशस होल्डिंग्स) लि. का संयुक्त उद्यम है। वर्ष 2000 में स्थापित एचडीएफसी लाइफ भारत में अग्रणी जीवन बीमा कंपनी है। इसकी व्यक्तिगत और समूह बीमा योजनाओं की एक श्रृंखला है। ये योजनाएं सुरक्षा, पेंशन, बचत, निवेश और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों की पूर्ति करती हैं। 31 मार्च, 2022 तक कंपनी की 39 व्यक्तिगत और 13 समूह बीमा योजनाएं थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed