फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank net profit rises 18 pc to Rs 10342 crore in Q3 Big change in FD rates

HDFC Bank Q3 Results: एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा, एफडी की दरों में किया ये बड़ा बदलाव

Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

HDFC Bank Change In FD Rates: शनिवार को देश के प्रमुख बैंक एचडीएफसी ने अपने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इसके अनुसार, बीती तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 10,342.2 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का भी फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा अवधियों के लिए एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि का एलान किया है। 
 

विज्ञापन
HDFC Bank net profit rises 18 pc to Rs 10342 crore in Q3 Big change in FD rates
HDFC Bank - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को देश के प्रमुख बैंक एचडीएफसी ने अपने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इसके अनुसार, बीती तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 10,342.2 करोड़ रुपये रहा है। 

विज्ञापन


बैंक ने शुद्ध राजस्व यानी इनकम में मजबूत वृद्धि से प्रोफिट को सहारा मिला है। तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले के 16,317.6 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत बढ़ कर 18,443.5 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के नतीजे मोटे तौर पर बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। इसके शुद्ध लाभ में सालाना वृद्धि 12 से 18 प्रतिशत और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोतरी 11 से 17 प्रतिशत पर आंकी गई थी। अन्य आय अथवा गैर-ब्याज इनकम 8,183.6 करोड़ रुपये रही, जो  एक साल पहले की समान अवधि में 7,443.2 करोड़ रुपये से लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि है।
विज्ञापन


अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान करने के साथ ही बैंक ने एक और बड़ी घोषणा की है। दरअसल, बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा अवधियों के लिए एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि का एलान किया है। बैंक की ओर से निर्धारित की गईं नई ब्याज दरें 12 जनवरी, 2021 से प्रभावी मानी जाएंगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। अब 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच की एफडी पर 5.2 फीसदी, 3 साल 1 दिन और 5 साल पर 5.4 फीसदी और 5 साल 1 दिन और 10 साल की फीसदी पर 5.6 फीसदी ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed