फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HCLTech Chairperson Roshni Nadar Malhotra conferred with France's highest civilian award

Roshni Nadar: एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोलीं- यह मेरा सौभाग्य

Mon, 08 Jul 2024 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Jul 2024 07:44 PM IST
सार

Roshni Nadar: नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से 1802 में शुरू किया गया शेवेलियर डे ला लीजन डी'होनूर फ्रांस के लिए उत्कृष्ट सेवा करने के लिए फ्रांसीसी गणराज्य की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह सम्मान इस बार एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर को दिया गया है।

विज्ञापन
HCLTech Chairperson Roshni Nadar Malhotra conferred with France's highest civilian award
रोशनी नादर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "शेवेलियर डी ला लीजन डी'होनूर" (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार व्यापार जगत में उनके योगदान, फ्रांस और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कारणों के लिए उनकी प्रतिबद्धता के कारण दिया गया है।

विज्ञापन


नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से 1802 में शुरू किया गया शेवेलियर डे ला लीजन डी'होनूर फ्रांस के लिए उत्कृष्ट सेवा करने के लिए फ्रांसीसी गणराज्य की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति ग्रैंड मास्टर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर होते हैं।
विज्ञापन


कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह पुरस्कार एचसीएलटेक के अध्यक्ष को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मैथ्यू की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में रेसिडेंस ऑफ फ्रांस में एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीएल टेक की चेयरपर्सन मल्होत्रा ने कहा, 'यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और यह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। एचसीएलटेक की फ्रांस में लंबे समय से उपस्थिति है, यह हमारे लिए एक रणनीतिक बाजार है।'

उन्होंने कहा, "हम देश में अपने परिचालन को बढ़ाने और सेवाओं के हमारे विभेदित पोर्टफोलियो के माध्यम से फ्रांसीसी व्यवसायों के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एचसीएल टेक एक अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो 60 देशों में में उद्यमों का संचालन करती है। यह वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, जीव विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और सेवाओं, दूरसंचार और मीडिया, खुदरा और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में काम करती हैं।


मार्च 2024 में समाप्त होने वाले 12 महीनों के दौरान कंपनी का कुल समेकित राजस्व 13.3 बिलियन अमरीकी डालर था। एचसीएल टेक 2009 से फ्रांस में काम कर रहा रही है। यह एयरोस्पेस, विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं और फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न उद्योगों में जी2000 फ्रांसीसी कंपनियों के लिए एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed