फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Harsimrat Kaur Badal is the richest female of Modi Cabinet

ये हैं मोदी मंत्रिमंडल की सबसे अमीर मंत्री, 217 करोड़ रुपये की है संपत्ति

Fri, 31 May 2019 05:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal is the richest female of Modi Cabinet

52 वर्षीय हरसिमरत कौर बादल देश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बन गई हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू और शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर मोदी मंत्रिमंडल की सबसे अमीर मंत्री हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक हरसिमरत कौर की कुल संपत्ति 217 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

 

हलफनामे के अनुसार, हरसिमरत कौर के खाते में 41 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 60 लाख रुपये के बांड, डिबेंचर और कंपनियों के शेयर हैं। इसके साथ ही, उन पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन भी है। 

विज्ञापन


हरसिमरत को ज्वैलरी का भी काफी शौक है, उनके पास सात करोड़ रुपये की ज्वैलरी है। प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास सिरसा, गंगानगर (राजस्थान) समेत कुल छह जगह पर 49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अतिरिक्त उनके पास 18 करोड़ रुपये की कमर्शियल संपत्ति है। 39 करोड़ रुपये की आवासीय और  नौ करोड़ रुपये की दुकान व व्यापारिक संपत्ति भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर हैं हरसिमरत कौर

हरसिमरत एक फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने दिल्ली के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से दसंवी तक पढ़ाई और ड्रेस डिजाइन में डिप्लोमा भी किया है। हरसिमरत का एक बेटा और दो बेटियां हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उनकी दोनों बेटियों ने पहली बार मतदान किया था। 25 जुलाई 1966 को दिल्ली में जन्मी हरसिमरत कौर बादल के पिता का नाम सत्यजीत मजीठिया और मां का नाम सुखमंजुस मजीठिया है। बिक्रम सिंह मजीठिया उनके भाई हैं।

पहले भी बन चुकी हैं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

हरसिमरत बठिंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। वे 15वीं और 16वीं लोकसभा में भी सांसद रही हैं। हरसिमरत कौर को दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री पद मिला है। इससे पहले मोदी सरकार में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पद दिया गया था। 

120960 वोटों से राहींदर सिंह को दी थी मात

हरसिमरत ने राजनीति की शुरुआत साल 2009 में की थी। तब हरसिमरत ने बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार राहींदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में हरसिमरत को जीत मिली और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 1,20,960 वोटों से मात दी थी।

2019 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग को दी मात

साल 2014 में एक बार फिर हरसिमरत को इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था। तब उनके सामने कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल थे। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा, लेकिन बाजी हरसिमरत के हाथ लगी। 2019 में हरसिमरत कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग को करारी मात देकर तीसरी बार लोकसभा पहुंची और फिर से मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed