फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   half dozen banks including HDFC and Bank of Baroda made loans cheaper After RBI repo rate cut

राहत: एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित आधा दर्जन बैंकों के कर्ज हुए सस्ते, बाकी भी इसी हफ्ते घटा सकते हैं दर

Mon, 09 Jun 2025 06:20 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 06:20 AM IST
सार

आरबीआई ने रेपो दर में शुक्रवार को 0.50 फीसदी कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद बैंकों के पास केवल शनिवार ही मिला है। रविवार को बैंक बंद रहे। ऐसे में अधिकतर बैंक इस हफ्ते अपने कर्ज को सस्ता करने की घोषणा कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़े बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
half dozen banks including HDFC and Bank of Baroda made loans cheaper After RBI repo rate cut
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

आरबीआई की ओर से रेपो दर में 0.50 फीसदी की कटौती के तीसरे दिन तक आधा दर्जन बैंकों ने कर्ज को सस्ता कर दिया है। इनमें निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंक शामिल हैं। ऐसे में इन बैंकों से कर्ज लेने वाले ग्राहकों को भारी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निवेश-बचत: एफडी-लोन पर इस तरह उठा सकते हैं फायदा, ईबीएलआर-एमसीएलआर में फर्क समझें
विज्ञापन


बाकी बैंक भी इसी हफ्ते घटा सकते हैं दर
दरअसल, आरबीआई ने रेपो दर में शुक्रवार को 0.50 फीसदी कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद बैंकों के पास केवल शनिवार ही मिला है। रविवार को बैंक बंद रहे। ऐसे में अधिकतर बैंक इस हफ्ते अपने कर्ज को सस्ता करने की घोषणा कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़े बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल हैं। होम लोन, कार लोन सहित पर्सनल लोन इन्हीं बैंकों से सबसे ज्यादा लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: वैश्विक खाद्य बाजार में गिरावट, पर डेयरी उत्पाद महंगे; मई में खाद्य मूल्य सूचकांक रहा औसतन 127.7 अंक

  • एचडीएफसी बैंक: इस बैंक ने एमसीएलआर यानी लंबी अवधि के कर्ज की सभी अवधि पर 0.10 फीसदी की कमी की है। नई दर सात जून से लागू हो गई है। न्यूनतम दर 8.90 फीसदी से शुरू होगी।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: इस बैंक ने रेपो दर आधारित आरएलएलआर से जुड़े कर्ज की ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कमी की है। नई दर सात जून से लागू हो गई है। न्यूनतम दर अब 8.10 फीसदी होगी।
  • बैंक ऑफ इंडिया : इस बैंक ने रेपो आधारित कर्ज में 0.50 फीसदी की कमी की है। इससे लोन की न्यूनतम दर 8.35 फीसदी पर पहुंच गई है।
  • पीएनबी : इस बैंक ने रेपो से जुड़े कर्ज की ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है। इसकी न्यूनतम दर अब 8.35 फीसदी पर आ गई है।
  • यूको बैंक : लंबी अवधि से जुड़े एमसीएलआर की दर की सभी अवधि में 0.10% की कमी की है। नई दर 10 जून से लागू होगी। न्यूनतम दर 8.15% होगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed