{"_id":"684612c07d81043371034fe3","slug":"global-food-market-declines-but-dairy-products-are-expensive-food-price-index-averaged-127-7-points-in-may-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: वैश्विक खाद्य बाजार में गिरावट, पर डेयरी उत्पाद महंगे; मई में खाद्य मूल्य सूचकांक रहा औसतन 127.7 अंक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: वैश्विक खाद्य बाजार में गिरावट, पर डेयरी उत्पाद महंगे; मई में खाद्य मूल्य सूचकांक रहा औसतन 127.7 अंक
Mon, 09 Jun 2025 04:16 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:16 AM IST
सार
एफएओ के चीनी मूल्य सूचकांक के अनुसार मई में चीनी के दाम 2.6% घटकर 109.4 अंक पर आ गए। यह लगातार तीसरा महीना है जब चीनी की कीमतों में गिरावट हुई है। मई 2024 की तुलना में यह 6.6 फीसदी कम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepic
विस्तार
वैश्विक खाद्य मूल्य सूचकांक ने संकेत दिया है कि दुनियाभर में खाने-पीने की वस्तुएं अप्रैल की तुलना में कुछ हद तक सस्ती हुई हैं, लेकिन प्रमुख आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, मांस और अन्य डेयरी उत्पाद अब भी महंगे बने हुए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से मई 2025 में जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अनाज, वनस्पति तेल और चीनी की कीमतों में गिरावट के बावजूद खाद्य मूल्य सूचकांक मई में औसतन 127.7 अंक रहा, जो अप्रैल के मुकाबले 0.8 फीसदी कम है। हालांकि मई 2024 की तुलना में यह अभी भी 6 फीसदी अधिक है। अनाज मूल्य सूचकांक मई में 1.8 फीसदी घटकर 109 अंक रहा, जो मई 2024 से 8.2 फीसदी कम है। इस गिरावट का कारण प्रमुख उत्पादक देशों अर्जेंटीना, ब्राजील और अमेरिका में बेहतर उत्पादन रहा। मक्के की कीमतों में सबसे तेज गिरावट देखी गई। गेहूं, ज्वार और जौ की कीमतों में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
खाद्य तेलों की कीमतों में भारी गिरावट
मई में खाद्य तेल मूल्य सूचकांक 3.7% गिरकर 152.2 अंक पर आ गया। यह एक साल पहले की तुलना में 19.1% अधिक है। पाम तेल, सोयाबीन तेल, रेपसीड और सूरजमुखी तेल सभी की कीमतों में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
लगातार तीसरे महीने गिरे चीनी के दाम
एफएओ के चीनी मूल्य सूचकांक के अनुसार मई में चीनी के दाम 2.6% घटकर 109.4 अंक पर आ गए। यह लगातार तीसरा महीना है जब चीनी की कीमतों में गिरावट हुई है। मई 2024 की तुलना में यह 6.6 फीसदी कम है।
इनके दाम बढ़े
दूसरी और डेयरी मूल्य सूचकांक मई में 0.8 फीसदी बढ़कर 153.5 अंक पर पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 21.5 फीसदी अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मक्खन की कीमतें उच्च स्तर पर बनी रहीं, जिसमें एशिया और पश्चिम एशिया से बढ़ी मांग तथा ऑस्ट्रेलिया में दूध की कमी प्रमुख कारण रहे। रिपोर्ट के अनुसार मई में मांस मूल्य सूचकांक 1.3 फीसदी बढ़कर 124.6 अंक पर पहुंच गया। यह मई 2024 की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक है।