फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST reforms to inject Rs 2 lakh crore into economy, says Finance Minister Nirmala Sitharaman

GST 2.0: 'जीएसटी करदाता 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हुए', वित्त मंत्री बोलीं- लोगों के पास होगी अधिक नकदी

Wed, 17 Sep 2025 01:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 Sep 2025 01:52 PM IST
सार

GST 2.0: अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर आउटरीच और इंटरेक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इन सुधारों के बाद, 12 प्रतिशत जीएसटी स्लैब के तहत 99 प्रतिशत वस्तुओं पर कर की दर पांच प्रतिशत हो गई है। वहीं, 28 प्रतिशत कर स्लैब के तहत 90 प्रतिशत वस्तुएं 18 प्रतिशत के स्लैब में आ गई हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
GST reforms to inject Rs 2 lakh crore into economy, says Finance Minister Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये आएंगे। इससे लोगों के हाथ में अधिक नकदी होगी, जो अब तक करों के रूप में चली जाती थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

12 प्रतिशत जीएसटी स्लैब के तहत आने वाले 99 फीसदी वस्तु 5% वाले स्लैब में आए

वित्त मंत्री ने बुधवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर आउटरीच और इंटरेक्शन कार्यक्रम को संबोधित किया। सीतारमण ने कहा कि इन सुधारों के बाद 12 प्रतिशत जीएसटी स्लैब के तहत 99 प्रतिशत वस्तुओं पर कर की दर पांच प्रतिशत हो गई है। वहीं, 28 प्रतिशत कर स्लैब के तहत 90 प्रतिशत वस्तुएं 18 प्रतिशत के स्लैब में आ गई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ एफएमसीजी दिग्गज कंपनियों सहित कई कंपनियां 22 सितंबर से पहले ही दरों में कटौती करने और उपभोक्ताओं को उसका लाभ देने के लिए स्वेच्छा से आगे आ रही हैं। 22 सितंबर को नई जीएसटी व्यवस्था लागू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी सुधार लागू होने के बाद अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये आएंगे

उन्होंने कहा, "इस नई पीढ़ी की कर व्यवस्था में केवल दो स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) हैं, से अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये आएंगे। लोगों के हाथ में नकदी होगी।" उन्होंने कहा कि दरों में फेरबदल करने से पहले एनडीए सरकार ने पांच पहलुओं पर ध्यान रखा। ये पांच पहलू हैं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए दरों में कमी, मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करना, किसान समुदाय को लाभ पहुंचाना, एमएसएमई को बढ़ावा देना और ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान देना जो देश में रोजगार सृजन और निर्यात क्षमता में उपयोगी हों।

जीएसटी परिषद आजादी के बाद गठित एकमात्र संवैधानिक निकाय

मंत्री ने बताया कि जीएसटी राजस्व 2018 (वित्त वर्ष 2017-18) में 7.19 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 22.08 लाख करोड़ रुपये हो गया। सीतारमण के अनुसार, करदाताओं की संख्या पहले के 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई। सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद सहकारी संघवाद का एक प्रमुख उदाहरण है। यह आजादी के बाद से गठित एकमात्र संवैधानिक निकाय है। पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने पहले की कर संरचनाओं को "कर आतंकवाद" बताया और कहा कि एक राष्ट्र-एक कर के हिस्से के रूप में जीएसटी के कार्यान्वयन में बहुत अधिक कवायद की गई।

वित्त मंत्री बोलीं- यूपीए सरकार 10 साल चली पर वे जीएसटी नहीं ला सके

उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार 10 साल तक चली। आप जीएसटी नहीं ला सके। आप राज्यों को जीएसटी के बारे में समझा नहीं सके... मैं कठोर राजनीतिक जवाब दे सकती थी। लेकिन आज नहीं।" प्रतिबंधित जीएसटी दर स्लैब 22 सितंबर से लागू होंगे। जीएसटी परिषद ने दर स्लैब को चार (5, 12, 18 और 28) से घटाकर केवल दो (5 और 18 प्रतिशत) कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed