फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST rate of increase in collection is better than GDP without increasing tax

GST: कर की नहीं बढ़ाई गईं दरें, फिर भी जीडीपी से बेहतर रही जीएसटी संग्रह में वृद्धि की गति

Sat, 02 Sep 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2023 05:42 AM IST
सार

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के विभिन्न प्रयासों की वजह से अगस्त में जीएसटी संग्रह में वृद्धि की रफ्तार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले बेहतर रही है।

विज्ञापन
GST rate of increase in collection is better than GDP without increasing tax
GST - फोटो : Istock

विस्तार

कर चोरी कम होने और बेहतर अनुपालन से जीएसटी संग्रह अगस्त, 2023 में 1.60 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। वह भी तब, जब कर की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1,59,069 करोड़ के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 28,328 करोड़ रहा। राज्य जीएसटी की 35,794 करोड़ और एकीकृत जीएसटी की 83,251 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी रही। एकीकृत जीएसटी में वस्तुओं के आयात से जुटाए गए 43,550 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कुल जीएसटी संग्रह में उपकर का योगदान 11,695 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के विभिन्न प्रयासों की वजह से अगस्त में जीएसटी संग्रह में वृद्धि की रफ्तार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले बेहतर रही है। जीएसटी संग्रह में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसदी ही रही। इसका मतलब है कि कर और जीडीपी का अनुपात 1.3 से अधिक है।

विज्ञापन

त्योहारी सीजन में होगी वृद्धि
केपीएमजी पार्टनर एवं राष्ट्रीय प्रमुख (अप्रत्यक्ष कर) अभिषेक जैन ने कहा, त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। इससे आने वाले महीनों में सरकार को जीएसटी से होने वाली कमाई बेहतर रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू लेनदेन से 14 फीसदी अधिक कर
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया कि करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह अब सामान्य हो गया है। पिछले महीने वस्तुओं के आयात से कर के रूप में होने वाली कमाई 3 फीसदी ज्यादा रही, जबकि घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से 14 फीसदी ज्यादा कर वसूली हुई।

यूपीआई लेनदेन : 10 अरब से ज्यादा
यूपीआई के जरिये लेनदेन का आंकड़ा अगस्त, 2023 में 10 अरब के पार पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, 30 अगस्त को यूपीआई लेनदेन का आंकड़ा 10.24 अरब हो गया। इन लेनदेन का मूल्य 15,18,456.4 करोड़ रुपये रहा। जुलाई में यूपीआई लेनदेन की संख्या 9.96 अरब थी जबकि जून में यह आंकड़ा 9.33 अरब रहा था।

कोयला उत्पादन: 13 फीसदी बढ़ा
कोल इंडिया लि. ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त, 2023 में कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 13.2 फीसदी बढ़कर 5.23 करोड़ टन पहुंच गया। इस दौरान कोयला अधिशेष भी बढ़कर 5.9 करोड़ टन पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.12 करोड़ टन था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed