फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Council meeting soon, important decisions possible on tax rate revision and compensation cess

GST Council meeting: जल्द होगी जीएसटी परिषद की बैठक, कर की दरों में सुधार पर लिया जा सकता है अहम फैसला

Fri, 23 May 2025 05:31 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 May 2025 05:31 PM IST
सार

जीएसटी परिषद की जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक में कर की दरों में महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
GST Council meeting soon, important decisions possible on tax rate revision and compensation cess
जीएसटी परिषद् की बैठक (फाइल) - फोटो : x.com/@nsitharamanoffc

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक बुला सकती है। इस बैठक में कर (टैक्स) की दरों में बदलाव और क्षतिपूर्ति उप-कर जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, जीएसटी को आसान बनाने से जुड़े तीन या चार अलग-अलग मुद्दे हैं। इस बैठक में इन सब पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक हुई थी। हालांकि, इस बैठक में कर की दरों में बदलाव और स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर दर में कमी को लेकर मंत्री समूहों (जीओएम) की रिपोर्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत एफएटीएफ के सामने पाकिस्तान को फिर ग्रे सूची में डालने के लिए मजबूती से मामला रखेगा, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


दरों में कमी और कुछ श्रेणियों को छूट प्रदान करने की सिफारिश करने वाले दो मंत्री समूह ने अभी तक जीएसटी परिषद को अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं की है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में क्षतिपूर्ति उपकर (कंपनसेशन सेस) के भविष्य पर विचार हो रहा है कि मार्च 2026 के बाद इस उप कर को जारी रखा जाए या नहीं।

उपकर के इस्तेमाल से सरकार ने कोविड के नुकसान की भरपाई की
अभी तक मुआवजा उपकर कुछ खास सामानों जैसे लक्जरी वस्तुओं और तंबाकू पर लिया जाता है। इसका इस्तेमाल सरकार ने कोविड के दौरान लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए किया है, ताकि जीएसटी राजस्व में राज्यों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। जीओएम अब इस बात का अध्ययन कर रहा है कि उपकर से प्राप्त राजस्व को किसी अन्य रूप में कैसे रखा जाए। साथ ही, इसे केंद्र और राज्यों के बीच कैसे बांटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed