फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Council meet to discuss rate rationalisation on Sep 9, Know what FM said on UPS

UPS: यूपीएस एक नई योजना है हम पुरानी पेंशन स्कीम पर नहीं लौटे, कांग्रेस के दावों पर सीतारमण ने दिया ये जवाब

Tue, 27 Aug 2024 08:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 Aug 2024 08:21 PM IST
सार

GST: कांग्रेस पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में शुरू की गई यूपीएस एक नई पेंशन योजना है, न कि पुरानी योजना को फिर से लाया गया है।

विज्ञापन
GST Council meet to discuss rate rationalisation on Sep 9, Know what FM said on UPS
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में शुरू की गई यूपीएस एक नई पेंशन योजना है, न कि पुरानी योजना को फिर से अमल में लाया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम पुरानी पेंशन योजना पर वापस नहीं लौटे हैं... यह ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) और एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) से अलग है। यह स्पष्ट रूप से एक नया पैकेज है।" उन्होंने कहा कि एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) बेहतर है और धिकांश सरकारी कर्मचारी इससे संतुष्ट होंगे।
विज्ञापन


यूपीएस को इस तरह से तैयार किया गया है कि हर गणना फिट बैठती है और यहां तक कि सरकार पर भी बहुत अधिक बोझ नहीं पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकांश राज्य यूपीएस को अपनाएंगे "क्योंकि इससे कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी परिषद अगले महीने कर दरों को युक्तिसंगत बनाने पर चर्चा करेगी, लेकिन करों और स्लैब में बदलाव पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यह बात कही। 

उन्होंने यह भी कहा कि विलासिता और अहितकर वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति उपकर पर भी चर्चा की जाएगी और इस पर 9 सितंबर की बैठक में या उसके बाद चर्चा हो सकती है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित मंत्रिसमूह (जीओएम) की बैठक पिछले सप्ताह हुई थी, जिसमें मोटे तौर पर वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के तहत स्लैब को 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने पर सहमति बनी थी।

पैनल ने फिटमेंट समिति (कर अधिकारियों का एक समूह) को कुछ वस्तुओं पर दरों में फेरबदल के निहितार्थ का विश्लेषण करने और उन्हें जीएसटी परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य भी सौंपा।

सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में दरों को युक्तिसंगत बनाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। इस मुद्दे पर चर्चा होगी। अधिकारियों की समिति दरों को युक्तिसंगत बनाने पर एक प्रस्तुतिकरण देगी।"


हालांकि, उन्होंने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में और राज्य मंत्रियों की भागीदारी वाली जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक 9 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed