फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection may this month expected to get Rs 1.45 to 1.50 lakh crore

अनुमान: इस महीने रिकॉर्ड तोड़ सकता है जीएसटी संग्रह 1.45 से 1.50 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

Wed, 27 Apr 2022 03:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 03:29 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि मासिक आधार पर इस बार ज्यादा ई-वे बिल बने हैं, जिनके कारण टैक्स में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
GST collection may this month expected to get Rs 1.45 to 1.50 lakh crore
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इस महीने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। उम्मीद है कि 1.45 से 1.50 लाख करोड़ रुपये इसके जरिये सरकार को मिल सकता है। मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा 1.42 लाख करोड़ रुपये का टैक्स मिला था। 

विज्ञापन


अप्रैल 2021 में सरकार को 1.41 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जो दूसार सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि मासिक आधार पर इस बार ज्यादा ई-वे बिल बने हैं, जिनके कारण टैक्स में बढ़ोतरी होगी। अगर अप्रैल में 1.45 लाख करोड़ रुपये सरकार को मिलते हैं तो यह लगातार दसवां महीना होगा, जिसमें एक लाख करोड़ से ज्यादा का टैक्स मिलेगा। 
विज्ञापन


जुलाई से मिल रहा है हर महीने 1 लाख करोड़ से ज्यादा टैक्स
जुलाई, 2021 से लेकर अब तक हर महीने एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स मिला है। मासिक आधार पर सबसे ज्यादा बढ़त 33 फीसदी जुलाई महीने में ही हुई थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जीएसटी के तहत कुल 14.83 लाख करोड़ रुपये मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 2020-21 में मिले 11.37 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा था। माना जा रहा है कि अर्थव्यवस्था में सुधार और चोरी पर लगाम लगने की वजह से टैक्स वसूली में बढ़त हो रही है। 


वित्त मंत्रालय ने 25 अप्रैल को कहा था कि मंत्रियों का एक समूह टैक्स की दरों को लेकर अभी भी रिपोर्ट नहीं सौंपा है। पिछले साल इस समूह को बनाया गया था। इसके मुताबिक, टैक्स की दरों में संशोधन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed