फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection grows 9 pc to Rs 1.87 lakh cr in Oct

GST: घरेलू बिक्री बढ़ने से अक्तूबर में जीएसटी संग्रह दूसरी बार सर्वाधिक, 9 फीसदी बढ़कर 6 माह के शीर्ष पर

Fri, 01 Nov 2024 04:06 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Nov 2024 04:06 PM IST
सार

GST Collection: पिछले साल अक्तूबर में जीएसटी का संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था। इस साल यह बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 8.9 फीसदी की वृद्धि है।

विज्ञापन
GST collection grows 9 pc to Rs 1.87 lakh cr in Oct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

त्योहारों में घरेलू बिक्री बढ़ने और अनुपालन में सुधार से जीएसटी संग्रह अक्तूबर, 2024 में सालाना आधार पर करीब 9 फीसदी बढ़कर छह माह के उच्च स्तर 1,87,346 करोड़ पर पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक मासिक जीएसटी संग्रह है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में सरकार को जीएसटी के जरिये सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ की कमाई हुई थी।

विज्ञापन


 सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर लगातार आठवां महीना है, जब मासिक जीएसटी संग्रह औसतन 1.70 लाख करोड़ से अधिक रहा है। जीएसटी संग्रह अक्तूबर, 2023 में 1.72 लाख करोड़ और सितंबर, 2024 में 1.73 लाख करोड़ से अधिक रहा था।
विज्ञापन

कुल 1,87,346 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी की हिस्सेदारी 33,821 करोड़ रही। राज्य जीएसटी का 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी का 99,111 करोड़ रुपये और उपकर का 12,550 करोड़ रुपये का योगदान रहा। पिछले महीने घरेलू लेनदेन से प्राप्त राजस्व 10.6 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि आयात पर कर राजस्व 4 फीसदी की वृद्धि के साथ 45,096 करोड़ रहा। अक्तूबर में 19,306 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि से 18.2 फीसदी अधिक है। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 8 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ से अधिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला उत्पादन : 7.4% बढ़कर 8.44 करोड़ टन

  • देश का कोयला उत्पादन अक्तूबर, 2024 में 7.4 फीसदी बढ़कर 8.44 करोड़ टन पहुंच गया। एक साल पहले के समान महीने में यह 7.85 करोड़ टन था।
  • कोयला मंत्रालय ने कहा, निजी उपभोग वाली खदानों व अन्य इकाइयों से 1.65 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ।  
  • चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर तक कुल कोयला उत्पादन 6.1 फीसदी बढ़कर 53.74 करोड़ टन पहुंच गया।


बिजली खपत : बढ़कर 140.4 अरब यूनिट
देश में बिजली खपत अक्तूबर में सालाना आधार पर करीब एक फीसदी बढ़कर 140.47 अरब यूनिट पहुंच गई। भारी आधार प्रभाव के कारण खपत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अक्तूबर, 2023 में बिजली खपत 22 फीसदी से अधिक बढ़कर 139.44 अरब यूनिट पहुंच गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर कई दशकों का सबसे गर्म महीना रहा। पिछले महीने एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग अक्तूबर, 2023 के 221.53 गीगावॉट से कम होकर 219.22 गीगावॉट रही। विशेषज्ञों ने कहा, उच्च आधार प्रभाव के कारण बिजली की मांग के साथ खपत में भी मामूली वृद्धि देखी गई। अच्छी वाणिज्यिक व औद्योगिक गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में मांग स्थिर रहेगी।

कर वसूली बढ़ाने में वाहन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका
ईवाई में टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा, त्योहारी बिक्री में तेजी से जीएसटी संग्रह बढ़ा है। इसमें वाहन क्षेत्र की बड़ी भूमिका है। नवंबर के जीएसटी आंकड़े त्योहारी बिक्री की सही तस्वीर बताएंगे।



यूपीआई लेनदेन : पहली बार 23 लाख करोड़ के पार
यूपीआई के जरिये लेनदेन की संख्या अक्तूबर में बढ़कर रिकॉर्ड 16.58 अरब पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से भी इस दौरान 23.5 लाख करोड़ रुपये के यूपीआई लेनदेन हुए। यह पहली बार है, जब यूपीआई लेनदेन ने संख्या के लिहाज से 16 अरब और मूल्य के मोर्चे पर 23 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले संख्या के लिहाज से सितंबर में सर्वाधिक 15.04 अरब यूपीआई लेनदेन हुआ था, जबकि मूल्य के लिहाज से जुलाई में सबसे ज्यादा 20.64 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ था। आईएमपीएस लेनदेन मूल्य के लिहाज से 11 फीसदी बढ़कर 6.29 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। संख्या के आधार पर लेनदेन 9 फीसदी की वृदि्ध के साथ 46.7 करोड़ पहुंच गया।फास्टैग लेनदेन भी संख्या व मूल्य के लिहाज से क्रमशः 8 फीसदी एवं 9 फीसदी बढ़ा है। 

सबसे ज्यादा वसूली वाले पांच राज्य

  • महाराष्ट्र-  31,030
  • कर्नाटक- 13,081
  • गुजरात-11,407
  • तमिलनाडु-11,188
  • हरियाणा-10,045


पेट्रोल बिक्री: 7.3 फीसदी बढ़ी, डीजल में गिरावट जारी
त्योहारी सीजन में निजी वाहनों के इस्तेमाल में वृद्धि से अक्तूबर में पेट्रोल की बिक्री 7.3 फीसदी बढ़ गई, जबकि डीजल की बिक्री में गिरावट जारी है। पेट्रोलियम कंपनियों के शुक्रवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में कुल 31 लाख टन पेट्रोल की बिक्री हुई। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 28.7 लाख टन था। इस दौरान डीजल मांग 3.3 फीसदी घटकर 67 लाख टन रह गई। बारिश का मौसम लंबा खिंचने से कृषि क्षेत्र में मांग कम होने से डीजल की मांग घटी है।

  •  पिछले कुछ माह में पेट्रोल-डीजल की बिक्री सुस्त रही है क्योंकि मानसून की बारिश ने वाहनों की आवाजाही और कृषि क्षेत्र की मांग को कम कर दिया है।
  • विमान ईंधन की बिक्री अक्तूबर में सालाना आधार पर 2.5 फीसदी बढ़कर 6,47,700 टन पहुंच गई। 
  • एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 28.2 लाख टन रही।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed