{"_id":"637c8fd53e9fa95ffe5b3b27","slug":"gst-28-gst-to-be-levied-on-online-gaming-group-of-finance-ministers-may-soon-recommend","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी वसूला जाएगा, वित्त मंत्रियों का समूह जल्द कर सकता है सिफारिश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST: ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी वसूला जाएगा, वित्त मंत्रियों का समूह जल्द कर सकता है सिफारिश
Tue, 22 Nov 2022 02:32 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:32 PM IST
सार
GST: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जून में परिषद को सौंपी गई अपनी पिछली रिपोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग की कुल राशि जिसमें उसकी इंट्री फी भी शामिल है पर 28 प्रतिशत जीएसटी वसूलने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा, जिस रकम पर जीएसटी लगाया जाएगा, उसकी गणना के तरीकों में भी बदलाव हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति (जीओएम) ऑनलाइन गेमिंग पर समान रूप से 28 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश कर सकती है।
विज्ञापन
सिफारिशें सभी ऑनलाइन गेम के लिए होंगी, फिर चाहें उनमें कौशल का इस्तेमाल होता हो या सिर्फ संयोग के आधार पर जीत-हार होती हो। इस पर जीओएम की रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसे जीएसटी परिषद के समक्ष पेश किया जा सकता है। फिलहाल ऑनलाइन गेमिंग पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। यह कर सकल आय पर लगाया जाता है, जो ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल की ओर से लिया जाने वाला शुल्क है।
विज्ञापन
जून में भी की थी सिफारिश
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में जीओएम ने इससे पहले जून में जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें ‘गेम ऑफ स्किल’ और ‘गेम ऑफ चांस’ में अंतर किए बिना 28 फीसदी जीएसटी लगाने की बात कही गई थी। इसमें कीमत के साथ खिलाड़ी की ओर से दिए जाने वाले एंट्री शुल्क को भी शामिल करने की सिफारिश की गई थी। हालांकि, परिषद ने जीओएम से अपनी रिपोर्ट पर दोबारा विचार करने को कहा था। इसके बाद जीओएम ने अटॉर्नी जनरल से सुझाव लिए और ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के हितधारकों से भी बात की।
विज्ञापन
कोरोना के दौरान तेजी से बढ़ा उद्योग
देश में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग कोरोना महामारी के दौरान तेजी से बढ़ा। इस दौरान लॉकडाउन की वजह से खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली थी। केपीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग उद्योग 2024-25 तक 2.13 गुना बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। अभी यह 13,600 करोड़ रुपये का है।