फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross GST revenue collected in the month of December 2020 is 115174 crore rupees according to Ministry of Finance

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, दिसंबर में सर्वाधिक रहा GST संग्रह

Fri, 01 Jan 2021 02:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 Jan 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Gross GST revenue collected in the month of December 2020 is 115174 crore rupees according to Ministry of Finance
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

अर्थव्यवस्था में अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं। जीएसटी लागू होने के बाद से दिसंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व सबसे अधिक रहा है और यह पहली बार है जब इसने 1.15 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। जीएसटी संग्रह दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये रहा है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि कुल राजस्व में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 21,365 करोड़ रुपये रहा। राज्य जीएसटी 27,804 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपये और उपकर 8,579 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


जीएसटी राजस्व में सुधार के हालिया रुख के अनुरूप दिसंबर में संग्रह का आंकड़ा पिछले साल के समान महीने से 12 फीसदी अधिक रहा है। यह मंदी के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। इस दौरान पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले माल के आयात से राजस्व 27 फीसदी अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व आठ फीसदी अधिक रहा। अब तक अप्रैल 2019 के महीने में जीएसटी संग्रह 1,13,866 करोड़ रुपये रहा था, जो उच्चतम स्तर था।
विज्ञापन

 

2020-21 में जीएसटी की रफ्तार (करोड़ रुपये में)

  • अप्रैल - 32,172
  • मई - 62,151
  • जून - 90,917
  • जुलाई - 87,422
  • अगस्त - 86,449
  • सितंबर - 95,480
  • अक्तूबर - 1,05,155
  • नवंबर - 1,04,963 

महामारी से प्रभावित हुआ है जीएसटी राजस्व
चालू वित्त वर्ष में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से जीएसटी राजस्व प्रभावित हुआ है। बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 12 महीनों में से आठ महीनों में जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed