फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to complete IDBI Bank strategic sale in FY'25: DIPAM Secy

DIPAM: आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री वित्तीय वर्ष 2025 में पूरा करेगी सरकार, विनिवेश सचिव ये बोले

Fri, 02 Feb 2024 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 02 Feb 2024 02:10 PM IST
सार

DIPAM: एलआईसी के साथ सरकार आईडीबीआई बैंक में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है और इस संबंध में अक्टूबर 2022 में खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की गई थीं।

विज्ञापन
Govt to complete IDBI Bank strategic sale in FY'25: DIPAM Secy
तुहीन कांत पांडेय - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकार को अगले वित्त वर्ष में आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री पूरी होने की उम्मीद है। निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने पीटीआई टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया जारी है और नियामक की मंजूरी मिलने के बाद वित्तीय बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या रणनीतिक बिक्री अगले वित्त वर्ष में पूरी हो जाएगी, पांडेय ने कहा, हां बिल्कुल। एलआईसी के साथ सरकार आईडीबीआई बैंक में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है और इस संबंध में अक्टूबर 2022 में खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की गई थीं।
विज्ञापन


जनवरी 2023 में, दीपम ने कहा कि उसे आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) प्राप्त हुए हैं। ईओआई के जरिये बोली लगाने वाली कंपनियों को दो तरह की मंजूरी लेनी होगी- एक गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी और दूसरा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से 'उपयुक्त और उचित' मानदंडों को पूरा करने की मंजूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed