फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt's Rs 1500 Cr Incentive Scheme for Recycling Critical Minerals Attracts Companies

Mining: महत्वपूर्ण खनिजों की रिसाइक्लिंग पर सरकार बोली- ₹1500 करोड़ की प्रोत्साहन योजना के लिए आगे आई कंपनियां

Tue, 25 Nov 2025 08:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Nov 2025 08:48 PM IST
सार

Mining: महत्वपूर्ण खनिजों के रिसाइक्लिंग के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के लिए अब तक बड़ी संख्या में कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Govt's Rs 1500 Cr Incentive Scheme for Recycling Critical Minerals Attracts Companies
महत्वपूर्ण खनिजों का खनन - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

महत्वपूर्ण खनिजों की रिसाइक्लिंग के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के लिए अब तक बड़ी संख्या में कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार की इस योजना का मकसद देश में द्वितीयक स्रोतों से महत्वपूर्ण खनिजों के पृथक्करण और उत्पादन के लिए पुनर्चक्रण क्षमता विकसित करना है। खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्धारित पोर्टल पर अब तक बड़ी संख्या में संस्थाओं ने पंजीकरण कराया है।"

खान सचिव पीयूष गोयल ने मंगलवार को इस योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ जवाहरलाल नेहरू एल्युमीनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र (जेएनएआरडीडीसी), नागपुर (योजना के लिए परियोजना प्रबंधन एजेंसी के रूप में नियुक्त एक स्वायत्त संस्थान) के अधिकारी भी शामिल हुए। सचिव ने आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। यह योजना 2 अक्तूबर 2025 से 1 अप्रैल, 2026 तक छह महीने के लिए आवेदन हेतु खुली रखी गई है।

विज्ञापन

समीक्षा के दौरान, जेएनएआरडीडीसी को हितधारकों को समर्थन देने और योजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यान्वयन चरण के दौरान परामर्श और सहभागिता सत्र आयोजित करने के लिए कहा गया। जेएनएआरडीडीसी ने हेल्पडेस्क सहायता और स्पष्टीकरणात्मक प्रतिक्रियाओं के माध्यम से निरंतर समर्थन के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। यह योजना राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों में घरेलू क्षमता और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 16,300 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी दी है। इसपर कुल परिव्यय सात वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये होगा। इस योजना का मकसद दुर्लभ खनिजों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करना और ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने की दिशा में भारत की यात्रा में तेजी लाना है। तांबा, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और दुर्लभ मृदा तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज तेजी से बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से जरूरी कच्चे माल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed