{"_id":"6572e9990aefc63dcd086c24","slug":"govt-ready-to-offload-extra-2-5-mln-tons-of-fci-wheat-under-omss-in-jan-mar-food-secy-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wheat: सरकार जनवरी से मार्च के दौरान बाजार में 2.5 मिलियन टन गेहूं उतारेगी, खाद्य सचिव ने दी ये जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Wheat: सरकार जनवरी से मार्च के दौरान बाजार में 2.5 मिलियन टन गेहूं उतारेगी, खाद्य सचिव ने दी ये जानकारी
Fri, 08 Dec 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:32 PM IST
सार
Wheat: मई में अनाज की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को गेहूं उत्पादक राज्यों में खरीद अवधि को छोड़कर पूरे वित्त वर्ष में ओएमएसएस के तहत ई-नीलामी के माध्यम से केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार जनवरी से मार्च के दौरान ओएमएसएस के तहत एफसीआई का 2.5 मिलियन टन अतिरिक्त गेहूं उतारने को तैयार है। सरकार खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत थोक उपभोक्ताओं को एफसीआई का 2.5 मिलियन टन अतिरिक्त गेहूं बेचने का एलान कर दिया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस साल मई में अनाज की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को गेहूं उत्पादक राज्यों में खरीद अवधि को छोड़कर पूरे वित्त वर्ष में ओएमएसएस के तहत ई-नीलामी के माध्यम से केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
खाद्य सचिव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अब तक एफसीआई ने साप्ताहिक ई-नीलामी के माध्यम से प्रसंस्करणकर्ताओं को 4.46 लाख टन गेहूं बेचा है। चोपड़ा ने कहा, 'इससे सस्ते दामों पर खुले बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे देश भर के आम उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है।
विज्ञापन