फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt plans Rs 17000 crore incentive scheme for electrolysers green hydrogen production Business News in Hindi

Business News: हरित हाइड्रोजन को मिलेगा 17000 करोड़ का प्रोत्साहन; GQG व अन्य निवेशकों ने खरीदे अदाणी के शेयर

Thu, 29 Jun 2023 06:21 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Jun 2023 06:21 AM IST
विज्ञापन
Govt plans Rs 17000 crore incentive scheme for electrolysers green hydrogen production Business News in Hindi
green hydrogen (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार इलेक्ट्रोलाइजर्स और हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना लॉन्च कर सकती है। एमएनआरई के सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने कहा, इस संबंध में मसौदा तैयार हो गया है और कुछ दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भल्ला ने बताया, प्रोत्साहन एक योजना के तहत दिया जाएगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा के निर्माण में तेजी आएगी। सरकार संबंधित मंत्रालयों के साथ इस पर काम भी कर रही है। इस प्रोत्साहन को 2030 तक के लिए जारी रखा जाएगा जो चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

विज्ञापन


जीक्यूजी व अन्य निवेशकों ने खरीदे अदाणी के शेयर
ऑस्ट्रेलिया के जीक्यूजी पार्टनर्स सहित अन्य निवेशकों ने अदाणी समूह की कंपनियों में एक अरब डॉलर के शेयर खरीदे हैं। इसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.2 फीसदी, अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.6 फीसदी हिस्सा शामिल है। इस खबर से बुधवार को समूह की कंपनियों के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स की बिक्री में ईवी का हिस्सा 50%
टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि 2030 तक उसकी कुल वाहनों की बिक्री में 50 फीसदी हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच साल में ईवी का हिस्सा 25 फीसदी हो जाएगा। 2022-23 में कंपनी ने कुल 5.41 लाख में से 50,043 ईवी बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएफएल के मामले में सैट की रोक
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अगले दो साल तक नए ग्राहक जोड़ने पर सेबी के प्रतिबंध के आदेश पर प्रतिभूति अपीलीय ट्रिब्यूनल (सैट) ने रोक लगा दी है। इस पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी। ग्राहकों के फंड के दुरुपयोग पर सेबी ने 19 जून को आईआईएफएल को आदेश जारी किया था।


देश में 108 अरब डॉलर के 2.7 करोड़ वाहनों का उत्पादन, 1.9 करोड़ लोगों को मिला रोजगार
देश में 2022-23 के दौरान 108 अरब डॉलर (करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के विभिन्न श्रेणी के कुल 2.7 करोड़ वाहनों का उत्पादन हुआ। इसमें मूल्य के हिसाब से यात्री वाहनों की हिस्सेदारी 57 फीसदी रही। इस अवधि में करीब 1.9 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। प्रबंधन सलाहकार फर्म प्राइमस पार्टनर्स ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कुल वाहनों में वाणिज्यिक वाहन श्रेणी की हिस्सेदारी 10 लाख रही, जिनका मूल्य 1.7 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कुल दो करोड़ दोपहिया वाहनों का उत्पादन हुआ, जो कुल वाहनों का करीब 77 फीसदी है। मूल्य के हिसाब से 1.8 लाख करोड़ रुपये वाले दोपहिया श्रेणी की हिस्सेदारी 21 फीसदी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed