फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt planning skill training for 2 crore women under 'Lakhpati Didi' scheme

Lakhpati Didi: इस योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, जानें कैसे होगा फायदा

Tue, 15 Aug 2023 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

'लखपति दीदी' योजना कुछ राज्यों में पहले से ही लागू है। अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने व ड्रोन के संचालन और मरम्मत जैसे कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Govt planning skill training for 2 crore women under 'Lakhpati Didi' scheme
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सरकार 'लखपति दीदी' योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य उन्हें सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

विज्ञापन

लखपति दीदी बनाना सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर दिए गए भाषण में कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी गांव में जाते हैं, तो आपको बैंक वाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाई वाली दीदी मिलेंगी। पीएम ने कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'लखपति दीदी' योजना कुछ राज्यों में पहले से ही लागू है। अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने व ड्रोन के संचालन और मरम्मत जैसे कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के खिलाफ कोई अत्याचार न हो
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि अब देखने में आ रहा है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं STEM की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जी-20 ने भी भारत के महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना हर किसी की ज़िम्मेदारी है कि हमारी बेटियों के खिलाफ कोई अत्याचार न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed