{"_id":"6808eb149227256dd009ca44","slug":"govt-not-to-raise-stake-in-voda-idea-beyond-49-vil-s-job-now-to-ensure-it-performs-scindia-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIL: सरकार वोडा आइडिया में नहीं लेगी 49% से अधिक हिस्सेदारी, सिंधिया बोले- कंपनी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
VIL: सरकार वोडा आइडिया में नहीं लेगी 49% से अधिक हिस्सेदारी, सिंधिया बोले- कंपनी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करे
Wed, 23 Apr 2025 06:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:58 PM IST
सार
Voda-Idea: वोडाफोन आइडिया को कड़ा संदेश देते हुए दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार कंपनी में 49% से अधिक हिस्सेदारी नहीं हासिल करेगी। अब यह दूरसंचार कंपनी का काम है कि वह अपना बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करे। मंत्री ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : PTI
विस्तार
सरकार की वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार यह नहीं चाहती कि दूरसंचार कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में बदल जाए। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को यह बात कही।
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया को कड़ा संदेश देते हुए सिंधिया ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि अब यह दूरसंचार कंपनी का काम है कि वह अपना प्रदर्शन सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
हाल ही में स्पेक्ट्रम नीलामी के बकाया 36,950 करोड़ रुपये को इक्विटी में परिवर्तित करने के बाद, सरकार के पास अब वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में 48.99 प्रतिशत शेयर हैं। इससे पहले, सरकार की हिस्सेदारी लगभग 22.6 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
यहां यह बताना जरूरी है कि अगर सरकार के पास अब कोई अतिरिक्त हिस्सेदारी आई तो कंपनी सार्वजनिक उपक्रम में बदल सकती है और सरकार इसे प्रशासनिक नियंत्रण में ला सकती है। क्योंकि केंद्र के पास तब कंपनी का बोर्ड नियुक्त करने का अधिकार होगा। इसके साथ ही, ऐसी परिस्थितियों में कंपनी कैग और अन्य निरीक्षण निकायों के दायरे में भी आ जाएगी।
सिंधिया ने कहा, "अब यह उनका (वीआईएल का) काम है कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। आज सरकार के पास कंपनी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार का इसे सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बनाने का कोई इरादा नहीं है। इसलिए हम 49 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कायम रहेंगे।"
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन