Apple Import Ban: 50 रुपये किलो से कम भाव पर सेब के आयात पर पाबंदी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 08 May 2023 11:22 PM IST
सार
Apple Import Ban: विदेश व्यापार महानिदेशालय ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि अगर सेब की कीमत 50 रुपये किलो से अधिक है तो आयात की अनुमति होगी। अगर सीआईएफ (लागत, बीमा, माल ढुलाई) आयात कीमत 50 रुपये किलो से कम है तो सेब के आयात पर पाबंदी होगी। न्यूनतम आयात मूल्य की शर्त भूटान से होने वाले आयात पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
तुर्किये और इटली का सेब
- फोटो : अमर उजाला