फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government want to make farmers to produce solar and wind energy, says nirmala sitharaman

अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना चाहती है सरकार: निर्मला सीतारमण

Tue, 12 Nov 2019 06:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
government want to make farmers to produce solar and wind energy, says nirmala sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

सरकार किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ग्रामीण और कृषि वित्त पोषण पर आयोजित 6वें वैश्विक सम्मेलन में कहा कि 10 हजार उत्पादक संघों के जरिये किसानों को खेत के मेड़ पर सोलर पैनल और पवन चक्की लगाने में मदद दी जाएगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ देश में अक्षय ऊर्जा का भंडार भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, किसान चाहें तो खेत में अन्न उठाएं और घर की छतों पर सोलर पैनल व पवन चक्की लगाकर बिजली भी बनाएं। यह बिजली सीधे ग्रिड से जुड़ेगी, जिसे बिजली वितरण कंपनियां खरीदकर घरों या औद्योगिक इकाइयों तक पहुचायी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए करीब 10 हजार किसान उत्पाद संघ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्न की उपज का सही दाम दिलाने के लिए सरकार ने ई नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ईनाम) पोर्टल शुरू किया है, जहां रियल टाइम में जिंसों के भाव बताए और खरीदे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहन पर जोर दें किसान

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय उपयोग के लिए काफी मात्रा में खाद्य तेलों का आयात किया जाता है। देश में हर साल लगभग डेढ़ करोड़ टन खाद्य तेलों का उत्पादन होता है, जबकि यहां खपत ढाई करोड़ टन की है। कम उत्पादन की वजह से हर साल 70 हजार करोड़ रुपये का खाद्य तेल विदेशों से मंगाना पड़ता है। किसान अगर तिलहनी फसलों पर जोर देंगे, तो देश इस क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed