फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government to procure 2 lakh tonnes of onion to create total 5-lakh-tonnes buffer stock this year

Onion Stock: प्याज की कीमत पर नियंत्रण की कवायद; दो लाख टन खरीदने की तैयारी, पांच लाख टन किया जाएगा बफर स्टॉक

Sun, 20 Aug 2023 06:15 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्याज के ‘बफर स्टॉक’ का लक्ष्य तीन लाख टन रखा गया था, जिसकी खरीद पहले ही की जा चुकी है। फिलहाल इस ‘बफर स्टॉक’ को चुनिंदा राज्यों के लक्षित बाजारों में स्थानीय आपूर्ति सुधारने और मूल्य वृद्धि पर लगाम कसने के लिए खपाया जा रहा है।

विज्ञापन
Government to procure 2 lakh tonnes of onion to create total 5-lakh-tonnes buffer stock this year
प्याज (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार इस साल प्याज का ‘बफर स्टॉक’ पांच लाख टन करने के लिए दो लाख टन अतरिक्त प्याज खरीदेगी और इसका उपयोग खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए करेगी। सरकार ने रविवार को यह घोषणा की। इससे एक दिन पहले ही सरकार ने प्याज की स्थानीय आपूर्ति में सुधार और इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्याज के ‘बफर स्टॉक’ का लक्ष्य तीन लाख टन रखा गया था, जिसकी खरीद पहले ही की जा चुकी है। फिलहाल इस ‘बफर स्टॉक’ को चुनिंदा राज्यों के लक्षित बाजारों में स्थानीय आपूर्ति सुधारने और मूल्य वृद्धि पर लगाम कसने के लिए खपाया जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्याज की देशभर में खुदरा कीमत रविवार को सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 29.73 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बीते वित्त वर्ष इसी अवधि में यह 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 37 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले साल इस अवधि में 28 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए तीन लाख टन के शुरुआती खरीद लक्ष्य को हासिल करने के बाद इस साल प्याज की ‘बफर स्टॉक’ की मात्रा को बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) को प्रमुख उपभोग केंद्रों में खरीदे गए स्टॉक के अंशांकित खपत के साथ-साथ अतिरिक्त खरीद लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक-एक लाख टन की खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम आपूर्ति वाले मौसम के दौरान दरें काफी बढ़ जाती हैं, तो किसी भी आपात स्थिति को पूरा करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत बफर स्टॉक बनाकर रखा जाता है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 2.51 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा था। बफर स्टॉक से प्याज के खपत पर मंत्रालय ने कहा कि यह पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लक्षित प्रमुख बाजारों में शुरू हो चुका है, जहां खुदरा कीमतें औसत से ऊपर हैं या पिछले महीने की तुलना में काफी अधिक हैं।


बयान में कहा गया है, आज तक बफर स्टॉक से लगभग 1,400 टन प्याज लक्षित बाजारों में भेजा गया है और उपलब्धता बढ़ाने के लिए इसे लगातार जारी किया जा रहा है। प्रमुख बाजारों में जारी करने के अलावा, बफर स्टॉक से प्याज 21 अगस्त से प्रमुख बाजारों में खुदरा दुकानों और एनसीसीएफ की मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य एजेंसियों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को शामिल करके प्याज की खुदरा बिक्री को उचित रूप से बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed