फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government imposes safegaurd duty on imported solar panel cells

अब महंगे मिलेंगे चीन और मलयेशिया से आयात होने वाले सोलर पैनल, सरकार ने लगाई ड्यूटी

Tue, 31 Jul 2018 03:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
government imposes safegaurd duty on imported solar panel cells

चीन और मलयेशिया से आयात होने वाले सोलर पैनल अब महंगे मिलेंगे। वजह, केंद्र सरकार ने स्वदेशी कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सेफगार्ड ड्यूटी लगा दी है। अब इन देशों से आयातित सोलर पैनल पर अगले एक साल तक 25 फीसदी ड्यूटी देनी होगी।

विज्ञापन


तीन साल के लिए लगाई ड्यूटी

केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (डीजीटीआर) की सलाह को मानते हुए तीन साल के लिए ड्यूटी लगाई है। 30 जुलाई से 29 जुलाई, 2019 तक ड्यूटी 25 फीसदी लगेगी। इसके बाद 30 जुलाई 2019 से लेकर के 29 जनवरी 2020 तक 20 फीसदी और 30 जनवरी 2020 से 29 जुलाई, 2020 तक 15 फीसदी ड्यूटी लगेगी। 
विज्ञापन


महंगा होगा विदेश से सोलर पैनल मंगाना

अगर कोई भी कंपनी या व्यक्ति देश के बाहर से सोलर पैनल मंगाता है तो वह उसे काफी महंगा पड़ेगा। तुलनात्मक रूप से देश में बने सोलर पैनल काफी सस्ते होंगे। 

इसलिए उठाया सरकार ने कदम

सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि पिछले चार सालों में विदेश में बने सोलर पैनलों का आयात काफी बढ़ गया था। जहां 2014-15 में यह 1.275 मेगावॉट था, वहीं 2017-18 में यह बढ़कर 9790 मेगावॉट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ देश की पांच कंपनियों ने सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की गुहार सरकार से की थी। आयातित सोलर पैनल से देसी कंपनियों को नुकसान हो रहा था और इससे उनके उत्पादन पर भी भारी प्रतिकूल असर पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed