फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government extend tenure of finance commission till october 2020

सरकार ने अक्तूबर 2020 तक बढ़ाया 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल

Wed, 27 Nov 2019 06:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 27 Nov 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
government extend tenure of finance commission till october 2020

सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही वित्त आयोग को अपनी पहली रिपोर्ट पहले वित्त वर्ष -2020-21- के लिए सौंपने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। कर वसूली और कुछ दूसरे संसाधनों का बंटवारा केंद्र और राज्यों के बीच किस प्रकार से हो, इस बारे में वित्त आयोग अपना सुझाव रिपोर्ट के रूप में सौंपता है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार की तरफ से यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक 15वें वित्त आयोग को अपनी पहली रिपोर्ट पहले वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये सौंपने की मंजूरी दे दी है। उसके बाद आयोग के कार्यकाल बढ़ाते हुये उसे 30 अक्टूबर 2020 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट 2021- 22 से लेकर 2025-26 तक के लिये देने को कहा है।

विज्ञापन

30 नवंबर को खत्म हो रहा था कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि आयोग का कार्यकाल मूल रूप से अक्टूबर 2019 तक था। लेकिन, राष्ट्रपति ने बीते जुलाई में इसका कार्यकाल एक महीना बढ़ाकर 30 नवंबर 2019 तक कर दिया था। वक्तव्य में कहा गया है कि वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ने से उसे वर्ष 2020 से 2026 की अवधि के लिये रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में सहूलियत होगी। इस दौरान आयोग नये आर्थिक सुधारों और वास्तविकताओं के मद्देनजर वित्तीय अनुमानों के लिये विभिन्न तुलनात्मक अनुमानों का परीक्षण कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से कई तरह के प्रतिबंध लगे होने के कारण आयोग विभिन्न राज्यों की दौरा हाल ही में पूरा कर पाया है। इससे आयोग द्वारा राज्यों की जरूरतों का विस्तृत आकलन करने पर असर पड़ा है। आयोग को जो काम दिया गया है वह व्यापक क्षेत्र में फैला है। इनके प्रभाव की व्यापक जांच परख करने और उन्हें राज्यों और केन्द्र सरकार की जरूरतों के साथ जोड़कर देखने में अतिरिक्त समय की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed