{"_id":"6580368d6ef349c53b0b7d7b","slug":"google-has-removed-2-500-fraudulent-loan-apps-from-its-play-store-says-fm-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loan App Scam: धोखाधड़ी वाले 2500 लोन एप गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए, वित्त मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Loan App Scam: धोखाधड़ी वाले 2500 लोन एप गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए, वित्त मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी
Mon, 18 Dec 2023 05:42 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:42 PM IST
सार
Loan App Scam: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले ऋण एप को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों तथा संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
लोन एप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सोमवार को लोकसभा बताया कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण एप को निलंबित कर दिया है या हटा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले ऋण एप को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों तथा संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में एक अंतर-नियामक मंच, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठकों में भी इस मामले पर नियमित रूप से चर्चा और निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गूगल ने प्ले स्टोर पर ऋण देने वाले एप को शामिल करने के संबंध में अपनी नीति को अद्यतन किया है और संशोधित नीति के अनुसार, प्ले स्टोर पर केवल उन्हीं ऐप को जारी करने की अनुमति दी गई है जो या तो विनियमित संस्थाओं (आरई) की ओर से जारी किए गए हैं या आरई के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "अप्रैल 2021 और जुलाई 2022 के बीच, गूगल ने लगभग 3,500 से 4,000 ऋण देने वाले एप की भी समीक्षा की और 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण एप को अपने प्ले स्टोर से निलंबित कर दिया या हटा दिया।"