फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good returns from active momentum investing on lines of cricket

Investment: क्रिकेट की तर्ज पर एक्टिव मोमेंटम निवेश से अच्छा लाभ, सरकारी शेयरों से मिला ज्यादा मुनाफा

Mon, 14 Jul 2025 06:38 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:38 AM IST
सार


अगर आप क्रिकेट के बारे में समझते हैं और देखते हैं तो निश्चित तौर पर आप इससे निवेश के बारे में भी समझ सकते हैं। म्यूचुअल फंड में मोमेंटम निवेश को कुछ इसी तर्ज पर विकसित किया गया है। इसका गणित बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
Good returns from active momentum investing on lines of cricket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

क्रिकेट की दुनिया में हम अक्सर खिलाड़ियों के फॉर्म में रहने या आउट ऑफ फॉर्म होने के बारे में सुनते हैं। फॉर्म में रहने वाला खिलाड़ी वह होता है, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो। स्वाभाविक रूप से, टीम की जीत की संभावना बढ़ाने के लिए इन खिलाड़ियों को 11 की सूची में चुना जाता है। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, उन्हें आमतौर पर तब तक आराम दिया जाता है, जब तक वे फॉर्म वापस नहीं पा लेते। एक्टिव मोमेंटम निवेश भी इसी सिद्धांत पर चलता है। यह अच्छा प्रदर्शन करने वाले या फॉर्म में रहने वाला स्टॉक चुनता है और पिछड़ने वाले स्टॉक को छोड़ देता है। जीतने वाले स्टॉक का समर्थन करने और खराब प्रदर्शन करने वालों को छोड़ देने की यह रणनीति पोर्टफोलियो को बाजार की गति का लाभ उठाने में सक्षम बनाती है।

विज्ञापन


मूल्य-आय में किसी भी तरह की गति का योगदान
किसी शेयर को बाजार में मूल्य या आय में किसी भी तरह की गति मिल सकती है। मूल्य गति विभिन्न समयावधियों में अनुकूल मूल्य रुझानों और जोखिम समायोजित रिटर्न पर आधारित होती है। आय गति वाले शेयर वे होते हैं, जो आय वृद्धि की तेज गति प्रदान करते हैं या आय की दीर्घावधि में योगदान करते हैं या आम सहमति के अनुमानों को पीछे छोड़ देते हैं।      

विज्ञापन
  • आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड का एक्टिव मोमेंटम एनएफओ कुछ इसी तरह के शेयरों का पालन करता है, जिसमें आप 22 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Insaurance: एअर इंडिया हादसे के बाद बीमा कंपनियों के पास दावों की बाढ़, जानें किस-किस तरह के क्लेम हुए दर्ज

 

तेजी में सरकारी शेयरों से मिला ज्यादा मुनाफा
बाजार में तेजी का एक हालिया उदाहरण 2023-2024 में घरेलू सरकारी कंपनियों के शेयरों में देखा गया। भारत सरकार ने सड़क, रेलवे, रक्षा और ऊर्जा पर पूंजीगत खर्च बढ़ाया था और इन क्षेत्रों के सरकारी शेयरों को इसका सीधा लाभ मिला। मेक इन इंडिया पहल ने भी इनके रणनीतिक आकर्षण को बढ़ाया और निवेशकों को आकर्षित किया।        



ये भी पढ़ें: Tax: डिजिटल तकनीक ने बदल दी भारत की कर प्रणाली, रिफंड में 474% बढ़ोतरी; अब सिर्फ 17 दिन में मिल रहा पैसा

  • वर्षों तक लोकप्रियता से बाहर रहने के बाद ये शेयर कम मूल्यांकन पर कारोबार कर रहे थे, जिससे लाभ की संभावना बन रही थी। बाजार ने 2024 के आम चुनावों के बाद नीतिगत निरंतरता को भी ध्यान में रखा, जिससे इन शेयरों को बढ़ावा मिला।
  • भारत का इक्विटी बाजार विविध है जिसमें अलग-अलग समय पर शेयर और सेक्टर अलग-अलग आय का रुझान प्रदर्शित करते हैं। एक्टिव मोमेंटम का उद्देश्य इन रुझानों का लाभ उठाना है।

घटनाएं किसी कंपनी की आय और मूल्य के रुझानों पर महत्वपूर्ण सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। एक विशेषता के रूप में एक्टिव मोमेंटम बाजार के रुझानों के आधार पर खुद अपनी स्टाइल बदल लेता है। इसमें लार्जकैप के साथ स्मॉल और मिडकैप में भी मोमेंटम पाया जा सकता है। -एस नरेन, मुख्य निवेश अधिकारी, आईप्रू म्यूचुअल फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed