{"_id":"5f1eea244dcdf6055022dd1c","slug":"gold-silver-price-rise-continues-increase-with-rs-905-to-cross-52000","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, सर्राफा बाजार में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, सर्राफा बाजार में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भाव
Mon, 27 Jul 2020 08:22 PM IST
Rajeev Rai
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी है, सोमवार को भी यहां रिकॉर्ड उछाल के साथ इसकी कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 905 रुपये के उछाल के साथ 52,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 52,055 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की भी जबरदस्त मांग थी। इसका भाव 3,347 रुपये उछलकर 65,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को भाव 62,323 रुपये प्रति किलो था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोना नयी ऊंचाईयों पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 905 रुपये का उछाल आया।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव तेजी के साथ 24 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि आर्थिक सुधार की सुस्त गति को लेकर चिंताओं के कारण सोने तेजी आई। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ा दी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव, डालर की कमजोरी और कोविड19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं को उबारने के लिए और अधिक प्रोत्सहन पैकज घोषित किए जाने की उम्मीद में सोने में तेजी का दौर बना हुआ था।